दिल्ली: ऑटो चालक की दरियादिली ने जीता विदेशी महिला का दिल, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक भारतीय ऑटो चालक का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसकी दरियादिली ने विदेशी महिला का दिल जीत लिया है।
विस्तार
ऑटो चालक वायरल वीडियो: एक ऑटो रिक्शा चालक रोज़ सुबह से शाम तक कड़ी मेहनत करता है और ऑटो चलाकर होने वाली कमाई से अपने परिवार की रोज़मर्रा की जरूरतें पूरी करता है। ऐसे में अगर कोई ऑटो चालक अपनी मेहनत की कमाई लेने से ही इनकार कर दे, तो यह वाकई हैरान करने वाली बात होती है। दिल्ली से ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला मामला सामने आया, जब छुट्टे पैसे न होने पर एक ऑटो चालक ने अपनी विदेशी सवारी से किराया लेने से मना कर दिया। चालक की इस दरियादिली से प्रभावित होकर महिला ने आभार जताते हुए उन्हें 2,000 रुपये दे दिए।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
एक विदेशी महिला ऑटो रिक्शा से सफर कर रही थीं। उस जगह पर पहुंचने के बाद उन्होंने ऑटो चालक को बताया कि उनके पास किराया देने के लिए छुट्टे पैसे नहीं हैं। वह चालक से चेंज मांग रही थीं, लेकिन ऑटो चालक ने मुस्कुराते हुए हिंदी में कहा, कोई बात नहीं, जाइए आप। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में भी उन्हें आश्वस्त करते हुए डोंट वरी कहा। चालक की यह बात सुनकर विदेशी महिला हैरान रह गईं। उन्होंने दोबारा पूछा, Are you sure? लेकिन चालक ने फिर कहा कि, कोई बात नहीं है।
वायरल वीडियो: खेतों के बीच लड़की का देसी डांस वायरल, पवन सिंह के रंगबाज राजा गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके
इसी दौरान पास खड़े एक व्यक्ति ने दोनों की बातचीत सुन ली और मदद के लिए आगे आए। महिला ने उन्हें अनुवादक बनाते हुए ऑटो चालक तक अपना संदेश पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा, कृपया मेरी तरफ से उन्हें धन्यवाद दें। उनसे कहें कि मैं उन्हें 2,000 रुपये देना चाहती हूं। मैं उनके लिए कुछ अच्छा करना चाहती हूं। अनुवादक ने विदेशी महिला की बात चालक तक पहुंचाई, जिसके बाद महिला ने उन्हें 2,000 रुपये सौंप दिए। यह देखकर ऑटो चालक के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। उन्होंने महिला को धन्यवाद दिया। इसके बाद महिला ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा, आपका परिवार सुखी रहे। इस पर चालक ने बताया कि, उनके चार बच्चे हैं।
देखें वीडियो-
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
दिल्ली ऑटो चालक और विदेशी महिला के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- दयालुता हमेशा, हमेशा, हमेशा जीतती है। दूसरे शख्स ने लिखा- अच्छे दिल वाले इंसान को देखकर ही पता चल जाता है, उसकी मुस्कान सब कुछ बयां कर देती है।
चालक की नेकदिली देख भावुक हुए लोग
ऑटो चालक और विदेशी महिला के बीच हुई यह पूरी घटना इतनी भावुक और मानवीय थी कि वहां मौजूद लोग भी इससे प्रभावित हुए। चालक की दरियादिली और महिला का उनके प्रति सम्मान व आभार देखकर वहां खड़े लोगों को भी भावनात्मक पल का अनुभव हुआ।
हाथियों की एकजुटता देख हैरान हुए लोग, नन्हे हाथी को बचाने के लिए बनाई ह्यूमन चेन का वीडियो हुआ वायरल