फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Scary moment captured on camera as train window breaks during journey after stone-pelting

चलती दुरंतो एक्सप्रेस पर फेंका पत्थर, यात्रियों के खाने में गिरे कांच के टुकड़े, डरावना वीडियो वायरल

Sat, 26 Sep 2026 08:00 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 26 Sep 2026 08:00 PM IST
सार

मुंबई जा रही दुरंतो एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने का डरावना वीडियो सामने आया है। इसमें आप देख सकते हैं कि यात्री पर खाना खा रहे हैं इसी दौरान बाहर पत्थर आता है। 

विज्ञापन
Scary moment captured on camera as train window breaks during journey after stone-pelting
चलती दुरंतो एक्सप्रेस पर फेंका पत्थर, यात्रियों के खाने में गिरे कांच के टुकड़े - फोटो : instagram

विस्तार

ट्रेनों पर पत्थर फेंकने का मामला अक्सर सामने आता रहता है। कभी लोग वंदे भारत एक्सप्रेस, तो कभी किसी दूसरी ट्रेन पर लोग पत्थर फेंकते हैं। अब बार फिर ट्रेन पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मुंबई जा रही दुरंतो एक्सप्रेस पर पत्थर फेंका गया है। इस दौरान यात्री कर रहे थे और उनके बीच दहशत फैल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने इस घटना का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में यात्री दोस्तों के साथ बैठ दिख रहे हैं। इसी दौरान चलती ट्रेन पर बाहर पत्थर फेका गया, जो शीशे को तोड़ते हुए अंदर आ जाता है। टक्कर इतनी तेज थी कि खिड़की का कांच टूट जाता है और उसके टुकड़े अंदर बैठे यात्रियों पर जाकर गिरता है। वीडियो के मुताबिक, इस घटना में चार लोगों को चोट लगी है। 
विज्ञापन


 वीडियो में दिखा डरावना नजारा

वीडियो में एक यात्री द पूरी घटना के बारे में बता रहा है। उसने बताया कि वे नागपुर से मुंबई जा रहे थे और ट्रेन में बैठकर डिनर कर रहे थे। इसी दौरान पत्थर खिड़की से टकराया। वीडियो में बाहर का हिस्सा भी दिखाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram


 

वीडियो: कहवा गईल लड़कियां हो गाने पर लड़की ने किया खूबसूरत डांस, एक्सप्रेशन और देसी अंदाज ने जीता लोगों का दिल


इसके बाद स्टेशन पर पुलिसकर्मी मौके की जांच करते दिखे हैं। वीडियो शेयर करते हुए यात्री ने ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। उसने बताया कि घटना के समय उनके आसपास ऐसे परिवार भी बैठे थे और साथ छोटे बच्चे थे।
 

सांप की पेट में थे 3 गोल्फ बॉल, देखकर डॉक्टरों के उड़े होश, शरीर से निकालने का वीडियो हुआ वायरल


यात्री ने कहा कि राहत की थी कि पत्थर उनकी खिड़की से टकराया। उसने कहा कि अलग हालात होते, तो नतीजा ज्यादा गंभीर हो सकता था। कुछ लोगों का कहना है कि  चलती ट्रेनों पर पत्थर फेंकने की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त क्यों नहीं की जा रही है।  कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा करने से उन्हें क्या मिलता है। आखिर लगो ट्रेनों पर पत्थर क्यों फेंकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed