फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   snake swallows three golf balls surgery video

सांप की पेट में थे 3 गोल्फ बॉल, देखकर डॉक्टरों के उड़े होश, शरीर से निकालने का वीडियो हुआ वायरल

Sat, 26 Sep 2026 06:29 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 26 Sep 2026 06:29 PM IST
सार

अमेरिका में सांप का एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। सांप ने तीन गोल्फ बाॅल निगल लिए थे। अस्पताल में फिर डाॅक्टरों ने उसे बिना किसी सर्जरी के इस तरह निकाला। 

विज्ञापन
snake swallows three golf balls surgery video
सांप की पेट में थे 3 गोल्फ बॉल, देखकर डॉक्टरों के उड़े होश - फोटो : instagram

विस्तार

अमेरिका में एक सांप ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देखकर पशु चिकित्सक भी हैरत में पड़ गए हैं। सांप ने तीन गोल्फ बॉल निगल गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पशु चिकित्सकों ने बिना किसी सर्जरी के सभी गोल्फ बॉल को सांप के शरीर से बाहर निकाला। पूरे रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अमेरिका के सैन एंटोनियो स्थित साउथ टेक्सस एवियन एंड एक्सॉटिक हॉस्पिटल का यह पूरा मामला है। अस्पताल की तरफ से सोशल मीडिया पर मामले का वीडियो शेयर किया गया है। 

विज्ञापन


वीडियो में आप सांप को भारी सेडेशन में देख सकते हैं। पशु चिकित्सक सावधानीपूर्वक उसके शरीर को संभालकर धीरे-धीरे गोल्फ बॉल को मुंह की तरफ लेकर आते हैं। पहली गोल्फ बॉल के सांप के मुंह तक पहुंचते हीवह अपना मुंह खोल देता है, जिसके बाद डॉक्टर उसे सावधानी से बाहर निकाल लेते हैं। अभी भी उसके शरीर में गोल्फ बॉल दिखाई दीं। 
विज्ञापन


चिकित्सकों ने पहली गोल्फ बॉल निकाला और फिर से सांप के शरीर को देखा। वहां दो और गोल्फ बॉल फंसी हुई नजर आईं। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने इसी तरीके से दोनों गोल्फ बॉल को भी धीरे-धीरे बाहर निकाला। सबसे अच्छी बात यह रही कि सांप को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। अस्पताल की तरफ से कहा गया कि  भारी सेडेशन के दौरान चिकित्सकों ने मैनुअली सांप के शरीर में मौजूद तीनों गोल्फ बॉल को सुरक्षित तरीके से निकाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथियों की एकजुटता देख हैरान हुए लोग, नन्हे हाथी को बचाने के लिए बनाई ह्यूमन चेन का वीडियो हुआ वायरल


View this post on Instagram


वायरल वीडियो: खेतों के बीच लड़की का देसी डांस वायरल, पवन सिंह के रंगबाज राजा गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके


कैसे गोल्फ बॉल निगल गया सांप?

वीडिया वायरल होने के बाद लोगों सवाल कर रहे हैं आखिर सांप कैसे गोल्फ बॉल निगल गया? कुछ लोगों का कहना है कि गोल्फ बॉल को अंडा समझकर निगल गया होगा। हालांकि, सांप किस वजह से गोल्फ बॉल को निगल लिया, यह साफ नहीं है। 

अस्पताल ने इस केस को बेहद असामान्य बताया है और कहा कि एक्सॉटिक एनिमल मेडिसिन में कभी-कभी ऐसे मरीज भी आते हैं, जिनकी उम्मीद नहीं की गई होती है। वीडियो में सांप के शरीर से तीन गोल्फ बॉल निकलता देख सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed