फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Elephants herd forms human chain to save baby elephant viral video news in hindi

हाथियों की एकजुटता देख हैरान हुए लोग, नन्हे हाथी को बचाने के लिए बनाई ह्यूमन चेन का वीडियो हुआ वायरल

Sat, 26 Sep 2026 05:07 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 26 Sep 2026 05:07 PM IST
सार

वायरल वीडियोः  सोशल मीडिया पर हाथियों के एक झुंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें झरने के पास एक नन्हे हाथी को मुश्किल में फंसा देखकर वो पूरा झुंड एकजुट हो जाता है और उसकी मदद के लिए आगे बढ़ता है।

विज्ञापन
Elephants herd forms human chain to save baby elephant viral video news in hindi
नन्हे हाथी को बचाने के लिए झुंड ने बनाई इंसानी चेन - फोटो : @Jeenat__

विस्तार

ह्यूमन चेन बने हाथियों के झुंड का वायरल वीडियो: जब कोई अपना मुसीबत में फंसता है, तो उसकी मदद के लिए आगे बढ़ना इंसानों की फितरत मानी जाती है। लेकिन जानवर भी अपनों के लिए उतनी ही संवेदनशीलता और एकजुटता दिखाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हाथियों के झुंड का यह वीडियो इसका उदाहरण है। जिसमें झरने के पास एक नन्हे हाथी को मुश्किल में फंसा देखकर वो पूरा झुंड एकजुट हो जाता है और उसकी मदद के लिए आगे बढ़ता है।

विज्ञापन



वायरल वीडियो: खेतों के बीच लड़की का देसी डांस वायरल, पवन सिंह के रंगबाज राजा गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके
विज्ञापन



सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में हाथियों का एक झुंड पानी के बीच चट्टानों के पास नजर आता है। इसी दौरान एक नन्हा हाथी झरने के किनारे नीचे की ओर फंसा दिखाई देता है। तेज पानी के बहाव और आसपास मौजूद चट्टानों की वजह से उसके लिए आगे बढ़ना मुश्किल नजर आता है। नन्हे हाथी को मुश्किल में देख झुंड के बाकी हाथी तुरंत उसकी मदद के लिए एकजुट हो जाते हैं। वीडियो में हाथी एक-दूसरे की पूंछ और सूंड पकड़कर ह्यूमन चेन की तरह नन्हे हाथी तक पहुंचने और उसे सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हाथियों ने दिखाई एकजुटता

ह्यूमन चेन बने हाथियों के झुंड के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- हाथियों के झुंड ने मिलकर एकजुट होकर झरने में फंसे नन्हे हाथी को बचाने के लिए इंसानी ज़ंजीर जैसी कतार बना ली। वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं।




वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
नन्हे हाथी को बचाने के लिए हाथियों के झुंड का वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- मुसीबत में अपनों का साथ ऐसा ही होना चाहिए। दूसरे शख्स ने लिखा-  इंसानों को भी इनसे एकजुट रहना सीखना चाहिए। 


साड़ी में बांधकर टीचर के लिए गिफ्ट लाए छात्र, लोगों का दिल छू रहा वायरल वीडियो


यूएई की एक कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट में दिए आईफोन, सरप्राइज देने के तरीके का वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed