{"_id":"647c565fc0ee0d6dd60d0244","slug":"woman-s-death-in-suspicious-condition-in-nalanda-in-laws-were-trying-to-dispose-of-body-dowry-death-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, शव ठिकाने लगाने की कोशिश में जुटे थे ससुराल वाले; दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, शव ठिकाने लगाने की कोशिश में जुटे थे ससुराल वाले; दहेज हत्या का आरोप
Sun, 04 Jun 2023 02:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:46 PM IST
सार
मृतका अंशु देवी के भाई रूपेश कुमार ने बताया कि उन्हें बहन के ससुराल के गांव वालों से आज सूचना मिली कि उनकी बहन की हत्या कर शव को छुपाने का कोशिश की जा रही है। जब वे लोग सपरिवार अपनी बहन के ससुराल पहुंचे तो देखा कि गांव के पीछे शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
मामले की तफ्तीश करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के नालंदा में रविवार को संदिग्ध हालत में एक महिला का शव बरामद किया गया है। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के बालचंद बीघा गांव का है। मृतका की पहचान रविंद्र यादव की पत्नी अंशु देवी (28) के रूप में हुई है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर मोटरसाइकिल के लिए गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतका अंशु देवी के भाई रूपेश कुमार ने बताया कि उन्हें बहन के ससुराल के गांव वालों से आज सूचना मिली कि उनकी बहन की हत्या कर शव को छुपाने का कोशिश की जा रही है। जब वे लोग सपरिवार अपनी बहन के ससुराल पहुंचे तो देखा कि गांव के पीछे शव पड़ा हुआ था। उन लोगों के आने की भनक पाकर ससुराल वाले घर में ताला लगा फरार हो गए। इसके बाद उन लोगों ने इस बात की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। रूपेश कुमार ने बताया कि साल 2013 में अंशु देवी की शादी रविंद्र यादव से हुई थी। ससुराल वाले अंशु देवी की 10 साल की बेटी को भी साथ लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
नूरसराय थाना अध्यक्ष कुणाल चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से जो भी लिखित आवेदन प्राप्त होगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन