फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Wife married to her lover in Bengaluru Husband shoot video

एक कहानी ऐसी भी: पत्नी के प्रेम के आगे झुक गया पति, प्रेमी से करवाई शादी; खुद बनाया वीडियो

Tue, 28 Dec 2021 11:22 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 28 Dec 2021 11:22 AM IST
सार

विकास की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। उसने शिवानी से दूसरी शादी की थी, जो सचिन नाम के युवक से प्यार करती थी। 

विज्ञापन
Wife married to her lover in Bengaluru Husband shoot video
पति ने प्रेमी से करवाई अपनी पत्नी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के जमुई से सामने आई यह कहानी बॉलीवुड फिल्मों से एकदम मिलती जुलती है। प्रेम की इस कहानी में सस्पेंस, रोमांस, थ्रिलर, इमोशन सबकुछ है। बस, यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है, बल्कि रियल लाइफ स्टोरी है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाई। समाज के सामने हुई इस शादी में पति ने बड़ा दिल दिखाते हुए शादी का पूरा वीडियो भी बनाया। पत्नी की प्रेमी से शादी करवाने की यह घटना पिछले सप्ताह की है, लेकिन इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 

विज्ञापन


दो शहरों के बीच रची प्रेम की कहानी
वीडियो के मुताबिक, पति का नाम विकास कुमार है, जिसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। विकास ने शिवानी नाम की लड़की से दो साल पहले शादी की थी और जमुई से बेंगलुरू आकर रहने लगा। यहां पर ही वह नौकरी करने लगा, लेकिन इन दोनों की कहानी में कुछ दिन बाद लड़की के प्रेमी सचिन की एंट्री हुई, जिसके बाद प्रेम की इस सीधी-साधी कहानी में मोड़ आ गया। 
विज्ञापन


शिवानी के पीछे सचिन भी पहुंचा बेंगलुरू
शादी के कुछ दिनों बाद शिवानी के सामान से विकास को सचिन की तस्वीर मिली। उस वक्त तो विकास ने इस तस्वीर के बारे में उससे पूछताछ नहीं की, लेकिन कुछ दिनों बाद सचिन भी बेंगलुरू पहुंच गया। यहां वह अपने चाचा के यहां रहने लगा और छुपछुप कर शिवानी से मिलने भी लगा। जब इस बात का पता विकास को चला तो उसने शिवानी को समझाने की बहुत कोशिश की और दोनों के मिलने जुलने पर आपत्ति भी जताई। इसके बावजूद सचिन और शिवानी मिलते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर, विकास ने ले लिया यह फैसला 
शिवानी और सचिन के प्रेम के आगे आखिरकार विकास को झुकना पड़ा। उसने दोनों की शादी कराने का फैसला किया और शिवानी को इस फैसले के बारे में बताया, जिस पर उसने हामी भर दी। इसके बाद बेंगलुरू में ही विकास ने सचिन को बुलाकर शिवानी से शादी करवा दी। समाज के सामने हुई इस शादी का वीडियो भी विकास ने बनाया, जो सोमवार को वायरल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed