फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Weather News : Weather today in bihar news, rain in my area, cold days in bihar weather updates

Weather : बिहार को कड़ाके की ठंड से मिलेगी अब निजात, पहले कई इलाकों में बारिश के आसार; जानें मौसम का हाल

Sat, 03 Feb 2024 02:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 03 Feb 2024 02:59 PM IST
सार

Bihar News : बिहार का मौसम अब बदलने वाला है। गुरुवार-शुक्रवार को लोगों ने जो ठंड से राहत महसूस की, वह आगे और बेहतर स्थिति देखेंगे। इससे पहले, कुछ इलाकों में बारिश का भी सिस्टम बन रहा है। इसके बाद असल मौसम खुलेगा।

विज्ञापन
Weather News : Weather today in bihar news, rain in my area, cold days in bihar weather updates
पटना में सुबह का हाल कुछ ऐसा रहने की उम्मीद है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई भागों में अगले दो दिनों में छाएंगे बादल, आंशिक रूप से बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के मौसम में तेजी से सुधार होता जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि अब पिछले 12 जनवरी से पड़ रही कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। इसके बावजूद, पहाड़ी क्षेत्रों में पड़ रही बर्फबारी के बावजूद यह स्थिति है। राज्य के अधिकतर जिलों में शुक्रवार को धूप से लोगों ने राहत महसूस की। दूसरी तरफ, सुबह और शाम की ठंड में भी काफी कमी देखी जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बारिश की संभावना कहां, यह भी जानें
मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों के दरम्यान राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान बताया है। मौसम विभाग का मानना है कि फरवरी के पहले सप्ताह तक राज्य में हल्की ठंड की स्थिति बनी रहेगी और इसके बाद ठंड से लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। मौसम विभाग का मानना है कि शनिवार को नया पश्चिम विक्षोभ आने वाला है। इसका प्रभाव 6 फरवरी तक जारी रहेगा। बिहार में 3 से 5 फरवरी के बीच एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। इसके बाद उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से बिहार में कोहरा तथा न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा है। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस मधुबनी में एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.00 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया। बिहार राज्य का औसत अधिकतम तापमान 25.02 डिग्री सेल्सियस एवं औसत न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आज के मौसम विश्लेषण के अनुसार राज्य में तेज पछुआ हवा का प्रवाह बना है। साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में समुद्र तल से औसत 5.8 किलोमीटर ऊपर अपनी धूरी के साथ 60 डिग्री पूर्वी देशांतर एवं 32 डिग्री उत्तर अक्षांश में मौजूद है।



अगले दिन एक या दो स्थान पर बारिश के आसार
अगले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद अगले दिन राज्य के एक या दो स्थानों में वर्षा होने का पूर्वानुमान है। राज्य के न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे के दौरान कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है। तत्पश्चात अगले दो दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं राज्य के अधिकतम तापमान में अगले 48 घंटे के दौरान कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। तब पश्चात अगले तीन दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होने का पूर्वानुमान है।

देश के हिसाब से बिहार की स्थिति जानें

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तरी राजस्थान के साथ-साथ सिक्किम के कई हिस्सों में कल न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बिहार के मोतिहारी में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक असम, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में छिटपुट वर्षा होगी।

 

teacher
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed