फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Video of a traffic police constable taking bribe in Bihar goes viral

बिहार में ट्रैफिक जवान की रिश्वत मांगते वीडियो वायरल: '100 पर बात नहीं बनेगी 200 दिजिए, खुल्ला पैसा नहीं है तो हम देते हैं'

Tue, 17 May 2022 11:00 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 May 2022 11:00 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ट्रैफिक पुलिस के जवान का रिश्वत मांगते वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मुजफ्फरपुर जिले के सरैयागंज टावर चौक पर जब एक गाड़ी गलत दिशा से आ रही होती है तो ट्रैफिक पुलिस का जवान उसे रोककर चालान ना काटने के लिए रिश्वत की मांग करता है।
 

विज्ञापन
Video of a traffic police constable taking bribe in Bihar goes viral
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में एक ट्रैफिक पुलिस के जवान का रिश्वत लेते वीडियो सामने आया है। वीडियो में ट्रैफिक पुलिस का जवान खुलेआम रिश्वत मांगते दिखाई दे रहा है। मामला मुजफ्फरपुर जिले का बताया जा रहा है। गाड़ी में बैठे ड्राइवर से ट्रैफिक पुलिस का जवान चालान ना काटने के लिए रिश्वत मांगता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


घटना सरैयागंज टावर चौक की है, जब गलत दिशा से एक गाड़ी आ रही होती है तो ट्रैफिक पुलिस का जवान उसे रोकता है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैफिक जवान ड्राइवर को कागज दिखाने के लिए कहता है। लेकिन ड्राइवर के पास कागज नहीं होते, ड्राइवर कागज ना होने की बात कहता है। इस पर ट्रैफिक जवान गाड़ी के ड्राइवर से रिश्वत मांगता है।
विज्ञापन

 
जिसके बाद ड्राइवर ट्रैफिक जवान को 100 रुपये देता है। लेकिन वह उसे लेने से मना कर देते है और अधिकारियों को बुलाकर लाने की बात कहते हुए रिश्वत को 200 रुपये करने की बात कहता है। जिसके बाद ड्राइवर खुले पैसे ना होने की बात कहता है। जिसपर ट्रैफिक जवान उसे कहता है कि उसके पास खुल्ला पैसा नहीं है तो वह उसे लाकर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी ड्राइवर और ट्रैफिक जवान की बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कार में बैठे एक अन्य व्यक्ति ने बनाया है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई। होमगार्ड कमांडेंट गौतम कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी के बाद सिपाही की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रिश्वत मांगने वाले सिपाही का नाम जमाल है, जो मुजफ्फरनगर के सरैयागंज टावर चौक पर तैनात था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed