Bihar: पटाखे में आग लगाकर तेजी से भागे विधायक जी, जल्दबाजी में मुंह के बल गिरे, देखें VIDEO
बिहार के सोनपुर से भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह का पटाखा से भागते हुए गिरने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली नजदीक आ रही है। इस मौके पर पटाखे जलाने के लिए कई लोग उत्साहित रहते हैं लेकिन कुछ लोग डरते-डरते जलाते हैं। कभी-कभी यह भी देखा जाता है कुछ लोग पटाखे में बिना आग लगाए ही भाग जाते हैं। फिर बार-बार प्रयास करते हैं लेकिन डर के आगे सफल नहीं हो पाते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया बिहार के सोनपुर से भाजपा एमएलए विनय कुमार सिंह के साथ हुआ जो पटाखे जलाकर तेजी से भागते नजर आए लेकिन जल्दबाजी ऐसी कि कुछ ही कदम जाकर मुंह के बल गिर पड़े। विनय सिंह के गिरते ही पटाखा तेजी से फट गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय सिंह फुटबॉल मैच का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान ही यह घटना हुई। हालांकि, वीडियो तीन अक्तूबर का ही है। ग्राउंड में मौजूद लोगों के मोबाइल में विधायक का गिरते हुए वीडियो बन गया। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने लगा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि विनय सिंह पटाखा जलाते हैं। फिर पीछे की ओर दौड़ते हैं। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ जाता है। इसके बाद ग्राउंड में ही धड़ाम से गिर जाते हैं। वहां मौजूद लोगों ने पूर्व विधायक को उठाया। उसके बाद उनके गिरते ही पटाखा फूटा और आस पास धुआं-धुआं हो गया।
यहां देखिए पूरा वीडियो...
बिहार के सोनपुर से पूर्व विधायक विनय सिंह पटाखा जलाकर भागते हुए मैदान में औंधे मुंह गिर पड़े,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.
विज्ञापन विज्ञापन
#ViralVideo #Bihar pic.twitter.com/ppSL09EksQ— Aanchal Dubey (@AanchalDubey21) October 18, 2022