{"_id":"6572e4f1a90dc424c204a678","slug":"uproar-over-bihar-dna-statement-bjp-workers-protested-in-begusarai-abused-telangana-cm-revanth-reddy-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार के DNA बयान पर मचा बवाल; भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, तेलंगाना CM को कहे अपशब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार के DNA बयान पर मचा बवाल; भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, तेलंगाना CM को कहे अपशब्द
Fri, 08 Dec 2023 03:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 08 Dec 2023 03:12 PM IST
सार
Bihar DNA controversial statement: बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी के बिहार डीएनए वाले बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की जबान फिसल गई और कांग्रेस नेता व तेलंगाना के सीए रेवंत रेड्डी को अपशब्द कह दिए। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
तेलंगाना के सीएम के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर तेलंगाना के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ए रेवंतरे ड्डी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सहित तेलंगाना के मुख्यमंत्री के विरोध में मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। दरअसल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी द्वारा बिहार के डीएनए और विशेषकर लव कुश समाज पर एक विवादास्पद टिप्पणी की थी। उस वजह से राज्य में बीजेपी आक्रोश जता रही है।
विज्ञापन
इस बयान पर मचा है बवाल
तेलंगाना के नए सीएम रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को बिहार को लेकर विवादित बयान दे दिया था। सीएम रेवंत रेड्डी ने बिहार के डीएनए को लेकर बड़ा बयान दिया था। कॉन्क्लेव में रेवंत रेड्डी बिहार और तेलंगाना की डीएनए की तुलना कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि मेरा डीएनए तेलंगाना है और केसीआर का डीएनए बिहार है। केसीआर कुर्मी जाति से हैं। इस बयान के बाद से कई भाजपा नेता अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘तेलंगाना सीएम ने बिहार को गाली देने का काम किया’
वहीं, शुक्रवार को बेगूसराय में प्रदर्शन के दैरान दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है, तब से वह देश को बांटना चाह रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने बिहार को गाली देने का काम किया है। बिहारी यह कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे, क्योंकि वह देश को बांटना चाह रहे हैं। बिहारी यह होने नहीं देंगे। आने वाले 2024 में फिर से एक बार केंद्र में बीजेपी की सरकार होगी। जनता इसका चुनाव में जवाब देगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम रेड्डी को कहे अपशब्द
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार की कुछ जाति का डीएनए गड़बड़ वाले बयान पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के लोगों को गाली देने वाले सीएम रेवंत रेड्डी के खिलाफ अपशब्द (आपत्तिजनक भाषा) का प्रयोग किया।