{"_id":"5ba8e29e867a557ea65a5a14","slug":"upendra-kushwaha-slams-nitish-kumar-on-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेंद्र कुशवाहा के सवाल से कठघरे में नीतीश, कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेंद्र कुशवाहा के सवाल से कठघरे में नीतीश, कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Mon, 24 Sep 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के मुखिया और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर से यह कहकर राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा दिया है, कि बिहार में कानून व्यवस्था खराब है। यही नहीं उपेंद्र कुशवाहा ने सरकार के अपराध पर जीरो टॉलरेंस वाले दावों पर सवाल उठा नीतीश कुमार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। मुजफ्फरपुर में हुए पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड के मामले पर उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था खराब है।
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा से जब सीट बंटवारे और 20-20 फॉर्मूले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस फॉर्मूले पर खुलकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन इशारों में बड़ी बात कह गए। उन्होंने कहा कि मैं 20-20 फॉर्मूले को नहीं जानता। मैंने क्रिकेट नहीं बल्कि गिल्ली डंडा खेला है इसलिए 20-20 फॉर्मूले के बारे में जानकारी नहीं है। रालोसपा की तरफ से मंगलवार को पटना में पैगाम-ए-खीर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दलित, मुस्लिम, सवर्ण सहित सभी वर्गों के लोग एक साथ खाने बैठेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए उपेंद्र कुशवाहा हर वर्ग को साधना चाहते हैं। इसके साथ ही केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी को शक्ति दिखाने का मौका कुशवाहा के पास हो सकता है।
विज्ञापन
आपको बता दे कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार में सीट शेयरिंग का 20-20 फॉर्मूला सामने रखा है जिसे उपेंद्र कुशवाहा ने मानने से इंकार कर दिया है। अमित शाह के 20-20 फॉर्मूले के मुताबिक राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से 20 सीट पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी और बाकी 20 पर जेडीयू, रालोसपा और एलजेपी। अमित शाह ने एनडीए के सहयोगी दलों को 20 सीटों का बंटवारा इस प्रकार किया है- नीतीश कुमार की जेडीयू को 12, रामविलास पासवान की एलजेपी को 6 और उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा को 2 सीट।
विज्ञापन