{"_id":"5cb204d9bdec2214161d6ee9","slug":"union-minister-ashwini-chaube-said-rabri-devi-should-live-under-veil-received-strong-reply","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा- राबड़ी घूंघट में ही रहें तो बेहतर है, मिला करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा- राबड़ी घूंघट में ही रहें तो बेहतर है, मिला करारा जवाब
Sat, 13 Apr 2019 09:18 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 13 Apr 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और राबड़ी देवी (फाइल फोटो)
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज सीतामढ़ी में राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह घूंघट में ही रहें तो ज्यादा बेहतर है। इस पर राबड़ी देवी ने भाजपा के नारे 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का हवाला देते हुए उन पर पलटवार किया।
विज्ञापन
बता दें कि चौबे ने कहा था, 'राबड़ी देवी जी को क्या कहिएगा, वोतो भाभी जी हैं। मैं कहूंगा कि आप घूंघट में ही रहिए तो ज्यादा अच्छा है।' इस पर राबड़ी देवी ने कहा, 'भाजपा का नारा है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। इसके बावजूद बेटियों की इतना अपमान? यह सभी महिलाओं के लिए अपमानजनक है। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या वह भाजपा की महिला नेताओं को घूंघट में रहने के लिए कहेंगे या अपने घर में ऐसा करवाएंगे?'
विज्ञापन
Rabri Devi on Ashwini Choubey's remark, 'aap ghungat mein hi rahiye toh zyada accha hai': BJP's slogan is "Beti Bachao, Beti Padhao" but such insult of daughters? It's insulting towards all women. I want to ask him, will he ask women leaders in BJP to stay under veil, & at home? pic.twitter.com/KNY6NF18LJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 13, 2019