{"_id":"d48b97be-2fcc-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"uninterrupted-supply-of-electricity-will-be-during-chhath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में छठ पूजा में चमकेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में छठ पूजा में चमकेगी बिजली
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Nov 2012 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पर्व में बिजली की निरंतर आपूर्ति के लिए विशेष प्रबंध किये जा रहे हैं। इसके लिए बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्यालय में ही उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष बनाने और हेल्पलाइन नंबर पर बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायत प्राप्त करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
कार्यपालक अभियंताओं को अपने कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष बनाने के लिए कहा गया है, ताकि लोग बिजली आर्पूर्ति में गड़बड़ी की सूचना दे सकें। साउथ पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. राणा अवधेश ने कहा कि कार्यपालक अभियंताओं से कहा गया है कि कहीं से भी ब्रेकडाउन की सूचना मिलने पर उसे जल्द से जल्द ठीक करें।
विज्ञापन
महाप्रबंधकों को कहा गया है कि वे अपने अधीन हर कार्यपालक अभियंता का नंबर सार्वजनिक करें। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मोबाइल नंबर 9430807821 पर बिजली की आपूर्ति में किसी तरह की गड़बड़ी या ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना दी जा सकती है। मुख्यालय में एक हेल्पलाइन नंबर पहले से ही काम कर रहा है।
विज्ञापन