फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three people died, 3 others injured due to uncontrolled car overturning in Nalanda; Kund Snan Malmas Mela News

Bihar: अनियंत्रित कार पलटने से तीन लोगों की मौत, 3 अन्य घायल; मलमास मेला में कुंड स्नान के लिए जा रहे थे

Mon, 24 Jul 2023 05:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 24 Jul 2023 05:44 PM IST
सार

Bihar Accident News: खुदागंज थाना अध्यक्ष बबन राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा दिया गया है।
 

विज्ञापन
Three people died, 3 others injured due to uncontrolled car overturning in Nalanda; Kund Snan Malmas Mela News
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा के खुदागंज थाना क्षेत्र के महमुदा गांव पुल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सोमवार को सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के ऊपरी बाजार निवासी शंकर कुमार (35), उनकी (10) बेटी लक्ष्मी कुमारी (10) और जहानाबाद जिला के अरहेट गांव निवासी शंकर की सास राधारानी देवी (60) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


शंकर के चचेरे भाई बिहारी कुमार ने बताया कि शंकर कुमार अपने परिवार के साथ कार से सोमवार को राजगीर के ब्रह्म कुंड में स्नान करने जा रहे थे। तभी खुदागंज थाना क्षेत्र के महमूदा पुल के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर घायल लोगों को इलाज के लिए पटना और एक व्यक्ति को पावापुरी अस्पताल भेजा गया है। कार में कुल नौ लोग सवार थे। शंकर कुमार एकंगरसराय बाजार में फल बेचते थे। राजगीर में राजकीय मलमास मेला चल रहा है। जहां हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन ब्रह्म कुंड में स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

 
खुदागंज थाना अध्यक्ष बबन राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed