{"_id":"64424847c48aa934a80c5da8","slug":"three-bullies-beat-up-pump-worker-for-demanding-rs-60-for-petrol-in-arrah-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arrah: पेट्रोल के 60 रुपये मांगने पर तीन दबंगों ने पंप कर्मी से मारपीट कर किए फायर, सीसीटीवी में कैद हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Arrah: पेट्रोल के 60 रुपये मांगने पर तीन दबंगों ने पंप कर्मी से मारपीट कर किए फायर, सीसीटीवी में कैद हुआ मामला
Fri, 21 Apr 2023 01:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
Arrah
Arrah
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:56 PM IST
सार
बिहार के आरा में एक पेट्रोल पंप पर महज 60 रुपये के विवाद में दबंगों ने गोलियां चला दीं। बदमाशों ने पेट्रोल पंप स्टाफ को पहले जमकर पीटा और उसके बाद दहशत फैलाते हुए हवाई फायर किए।
विज्ञापन
पंप में घुसकर मारपीट करते आरोपी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
नवादा थाना क्षेत्र के न्यू बहिरो स्थित हिमांशु एंड रणवीर पेट्रोल पंप पर स्कूटी सवार युवकों ने 60 रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद पेट्रोल पंप कर्मी ने जब स्कूटी सवार युवकों से पैसे मांगे तो स्कूटी सवार युवक नोजलकर्मी के साथ धक्का-मुक्की की। देखते ही देखते दबंगों ने कर्मी को पीटना शुरू कर दिया। नोजलकर्मी अपनी जान बचाने के लिए ऑफिस की ओर भागा। वहां सुरक्षित जगह न मिलने पर वो सामने स्थित टाइल्स एंड मार्बल की दुकान में छिप गया।
विज्ञापन
इसी बीच स्कूटी सवार तीनों युवक ने पेट्रोल पंप गोलियां भी चलाईं। घटना का पूरा वीडियो पेट्रोल पंप एवं मार्बल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मार्बल दुकानदार विशाल कुमार ने बताया की तीनों युवकों में दो के पास पिस्टल थी।
विज्ञापन
Arrah: पेट्रोल के 60 रुपये मांगने पर तीन दबंगों ने पंप कर्मी से मारपीट कर किए फायर, सीसीटीवी में कैद हुआ मामलाhttps://t.co/0YCTtQ48rG pic.twitter.com/lWBTiyw6FB
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) April 21, 2023
विज्ञापन
वहीं, पेट्रोल पंप पर काम कर रहे चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव निवासी कृष्णा सिंह नोजलकर्मी पुत्र दिनेश कुमार ने बताया की एक स्कूटी पर सवार तीन युवक आए और 60 रुपये का पेट्रोल गाड़ी में डालने के लिए कहा। तेल डालने के बाद पैसे मांगने से नाराज होकर मेरे साथ मारपीट करने लगे, जिसमें मेरा सर फट गया। उसके बाद जान से मारने के लिए मुझ पर गोली भी चलाई, जो दुकान में लगे शीशे में जा लगी। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मार्बल दुकान और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।