{"_id":"6534fffacac56bf1710541a7","slug":"the-bodies-of-unknown-woman-and-child-found-in-water-tied-in-sack-in-jamui-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बोरे में बंधे पानी में उतराते मिले महिला और बच्चे के शव; इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बोरे में बंधे पानी में उतराते मिले महिला और बच्चे के शव; इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 22 Oct 2023 04:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 22 Oct 2023 04:27 PM IST
सार
Bihar Crime: जमुई में रविवार को एक गांव स्थित धीरजी आहर की ओर कुछ लोग घूमने निकले। उसी दौरान आहर के पानी में एक बोरा तैरता नजर आया। जब उस बोरे को खोलकर देखा गया तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के जमुई सदर थाना क्षेत्र के बरूअट्टा गांव स्थित धीरजी आहर में रविवार को बोरे में अज्ञात महिला और एक मासूम बच्चे का शव पानी में उतराता मिला। बोरे में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। महिला और बच्चे का शव देखने के लिए धीरजी आहर के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना के अवर निरीक्षक रजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिर आहर के पानी में उतराते दोनों शवों को बाहर निकलवाया गया। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पानी में तैरता दिखा था बोरा
जानकारी के मुताबिक, रविवार को बरूअट्टा गांव स्थित धीरजी आहर की ओर कुछ लोग घूमने के लिए गए थे। उसी दौरान आहर के पानी में महिला और एक बच्चे के शव बोरे में बंधे पानी में उतराते नजर आए। धीरजी आहर में शवों मिलने की बात गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते धीरजी आहर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को आहर से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
शवों पर मिले चोट के निशान
महिला की उम्र 27 वर्ष और बच्चे की उम्र लगभग एक वर्ष बताई जा रही है। ग्रमीणों के मुताबिक, दोनों के शव कई दिन पुराने हैं। महिला और बच्चे के गले पर चोट के कई निशान भी हैं। दोनों शवों को देखने से ऐसा लगता है कि दोनों की हत्या कर आहर में फेंक दिया गया है। बरहाल, पुलिस दोनों शवों की पहचान करने में जुट गई है। इधर, शव मिलने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त दोनों की हत्या कहीं और की गई है और साक्ष्य मिटाने के लिए शवों को लाकर धीरजी आहर में फेंक दिया गया है।
विज्ञापन