फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   10 Industrial Units Get 6.09 Acres 94.16 Crore Investment to Create 2000 Jobs

Bihar: 10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, 94.16 करोड़ निवेश से दो हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Tue, 21 Apr 2026 07:46 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 07:46 PM IST
सार

बिहार में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देते हुए बियाडा ने 10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित की है। इन परियोजनाओं में ₹94.16 करोड़ निवेश का अनुमान है, जिससे लगभग 2000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
10 Industrial Units Get 6.09 Acres 94.16 Crore Investment to Create 2000 Jobs
बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) की परियोजना स्वीकृति समिति की बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने वाला महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। बैठक में 10 औद्योगिक इकाइयों को लगभग 6.09 एकड़ भूमि और तैयार औद्योगिक शेड आवंटित करने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस निर्णय से राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन


दो हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
स्वीकृत परियोजनाओं में मखाना प्रसंस्करण, बेकरी उत्पाद, तैयार वस्त्र, सिरिंज सुई और चिकित्सा उपकरण निर्माण जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। ये इकाइयां राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों—आईजीसी मरंगा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, लोहट फेज-1, डुमरिया, नवादा, सहरसा, पूर्णिया और बरारी में स्थापित की जाएंगी। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में करीब ₹94.16 करोड़ के निवेश का अनुमान है, जिससे लगभग 2000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
प्रमुख स्वीकृत इकाइयों में एम/एस एसएपीएल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, रुद्र प्रियम फूड्स एंड बेवरेजेस, एरोसन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, ओरेल फार्मा प्राइवेट लिमिटेड तथा एम/एस टी.एस.एस. डिजिटल सहित अन्य इकाइयां शामिल हैं। इन परियोजनाओं के शुरू होने से न केवल औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   पटना में भीषण गर्मी का अलर्ट, 24 घंटे के अंदर फिर हुआ स्कूलों के समय में बदलाव; जानिए नया समय

उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार संतुलित और समग्र औद्योगिक विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया के तहत निवेशकों को औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बेहतर आधारभूत संरचना, सुगम प्रक्रियाओं और नीतिगत सहयोग के माध्यम से निवेशकों को अनुकूल वातावरण प्रदान किया जा रहा है, ताकि परियोजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। यह पहल बिहार को निवेश के लिए एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed