फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tejaswi yadav Said Nitish Five Year but we will do 50 years politics

तेजस्वी बोले- मिट्टी में मिलने की बारी अब नीतीश की, वो पांच तो हम 50 साल करेंगे राजनीति

Wed, 14 Feb 2018 09:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Updated Wed, 14 Feb 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
tejaswi yadav Said Nitish Five Year but we will do 50 years politics
तेजस्वी यादव
पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अब नीतीश कुमार के मिट्टी में मिलने की बारी है। न्याय यात्रा के दौरान अररिया से चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद ही कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। वो भाजपा के साथ तो चले गए, लेकिन अब उनके मिट्टी में मिलने की बारी है।
विज्ञापन


मंगलवार को अररिया में तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता में आने के लिए नीतीश ने राजद का सहारा लिया, लेकिन जब काम निकल गया तो हमारे परिवार पर साजिश के तहत मुकदमा करवाया गया। मेरे ननिहाल के आंगन को खुदवाया गया और बच्चों को फंसा कर लालू को डराने का काम किया गया।
विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा कि हम लोग अररिया सीट जीत कर अपने विरोधियों को जवाब देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश ज्यादा से ज्यादा पांच साल तक रहेंगे, लेकिन हम तो 50 साल तक राजनीति करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed