{"_id":"5f867f0e99f2fc52d96ea412","slug":"tej-pratap-yadav-wife-and-his-sister-in-law-will-not-contest-bihar-election-as-they-did-not-get-ticket-from-any-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2020 : तेजप्रताप यादव की पत्नी और साली को नहीं मिला टिकट, रेस से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election 2020 : तेजप्रताप यादव की पत्नी और साली को नहीं मिला टिकट, रेस से बाहर
Wed, 14 Oct 2020 10:01 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Tej pratap yadav and Aishwarya Rai
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी चुनावी सीट बदल ली है लेकिन उनकी पत्नी और साली टिकट ना मिलने की वजह से रेस से ही बाहर हो गई हैं। इन दोनों को ही किसी भी पार्टी से चुनावी मैदान में उतरने के लिए टिकट नहीं मिला है।
विज्ञापन
दरअसल, बिहार चुनाव में इस बार इन दोनों महिलाओँ के नाम तेजी से सामने आ रहे थे लेकिन अब दोनों चुनावी दौड़ से बाहर होती नजर आ रही हैं। पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि जनता दल यूनाइटेड ऐश्वर्या राय को तेजप्रताप के खिलाफ चुनावी मैदान में अपने टिकट पर उतार सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव ने भले ही अपनी चुनावी सीट बदल ली हो लेकिन ऐश्वर्या राय को तो टिकट ही नहीं दिया गया है। वही तेजप्रताप की साली को भी राजद से टिकट नहीं मिला है, इन्होंने चार महीने पहले ही पार्टी को ज्वाइन किया था। करिश्मा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय के परिवार से हैं।
विज्ञापन
राजद से जुड़ने के बाद इस बात के कयास तेज हो गए थे कि करिश्मा को इस बार चुनावी टिकट मिलेगा लेकिन ऐसा होता हुआ नजर नहीं आया। करिश्मा के दानापुर और परसा दो सीटों से चुनाव लड़ने पर चर्चा हो रही थी लेकिन अब इन दोनों सीटों से पार्टी ने दूसरे विधायकों को टिकट दे दिया है, जिसके बाद करिश्मा को टिकट ना मिलना साफ हो गया है।
दानापुर सीट से राजद ने इलाके के बाहुवली और डॉन कहे जाने वाले रीतलाल राय को टिकट दिया है, वहीं परसा सीट से छोटे लाल राय को पार्टी का सिंबल दिया गया है। करिश्मा, ऐश्वर्या की ही बहन है और इन्होंने चुनाव लड़ने की उम्मीद से ही पार्टी ज्वाइन की थी। हालांकि करिश्मा ने कहा था कि पार्टी मुझे जो भी काम देगी, मैं उसे बखूबी करूंगी।