फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Teenager dies after being hit by electric wire in bihar

बिहार: पोखर में मछली पकड़ने गए किशोर की करंट से मौत, बिजली के तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

Sat, 23 Apr 2022 04:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 23 Apr 2022 04:55 AM IST
सार

घटना के पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मरने वाले लड़के का नाम ताहिर है। परिवार को जैसे ही खबर मिली सब पोखर की तरफ भागने लगे। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Teenager dies after being hit by electric wire in bihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार के सीवान में एक किशोर की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई।  17 वर्षीय शुक्रवार की शाम पोखर में मछली पकड़ने के लिए गया। घटना के पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मरने वाले लड़के का नाम ताहिर है।

विज्ञापन


परिवार को जैसे ही खबर मिली सब पोखर की तरफ भागने लगे। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा मोटर चलाकर गांव स्थित पोखर में मछली मारा जा रहा था। जहां ताहिर भी पोखर में मछली मार रहा था, तभी बिजली के तार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन फानन में लोगों ने इलाज के लिए सीवान के लिए लेकर निकले तभी रास्ते में युवक की मौत हो गई। मृतक तीन भाई व छह बहनों में सबसे छोटा था। इस घटना को ले पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की पहले ही हो चुकी है मौत
ताहिर के पिता का पहले ही स्वर्गवास हो गया है। बिजली के तार से करंट लगने से ताहिर की मृत्यु होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ताहिर अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके मौत पर विलाप कर रहे परिजनों ने बताया कि वह सभी का दुलारा था। वही उसकी मृत्यु के बाद उसकी मां गहरी सदमे में है वह रोते-रोते बार-बार बेहोशी की हालत में चली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed