{"_id":"c34cc648dc41ad80ac14d5e1a293ad8d","slug":"tease-suicide-class8th-bihar-bhagalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से तंग आकर 8वीं की छात्रा ने खुद को फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी से तंग आकर 8वीं की छात्रा ने खुद को फूंका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 02 Dec 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
बिहार के भागलपुर में आठवीं क्लास की एक छात्रा ने छेड़खानी की घटनाओं से तंग आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
शाहकुंड निवासी पीड़िता ने पड़ोस के एक लड़के की लगातार छेड़खानी और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खुद को आग लगा ली।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई।
पीड़िता ने अपने बयान में कहा था कि उसके गांव का युवक गुड्डू शर्मा स्कूल और बाजार जाते समय अक्सर उसके साथ छेड़खआनी कर करता था। उस पर शादी का दबाव बना रहा था। शादी न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था।
आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता की एक तस्वीर भी खींच ली थी। आरोपी पीड़िता को अपने साथ मुंम्बई ले जाना चाहता था। छेड़खानी की इन लगातार घटनाओं से तंग आकर पीड़िता ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता का कहना है कि मैं बेटी को नहीं बचा सका लेकिन जिन आरोपियों की वजह से मेरी बेटी की जिंदगी गई है उन्हें कड़ी सजा दिलवाकर रहूंगा।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)