फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   suspense remains as to which camp Chirag Paswan will campaign for in the Bihar by-elections

Bihar Bypoll: भाजपा के दावे को लोजपा रामविलास ने किया खारिज, चिराग पासवान पर सस्पेंस बरकरार

Sat, 29 Oct 2022 09:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 29 Oct 2022 09:46 PM IST
सार

राज्य भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दावा किया था कि  चिराग पासवान 'एनडीए के सहयोगी' हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वे मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन
suspense remains as to which camp Chirag Paswan will campaign for in the Bihar by-elections
चिराग पासवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार की दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं, ऐसे में सारी पार्टियों नें इन दो सीटों पर वोटरों को लामबंद करने के लिए अपनी तैयारियों में जुटे हैं। वहीं,  चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शनिवार को भाजपा के इस दावे को खारिज कर दिया कि चिराग पासवान अगले सप्ताह बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में राजग के लिए प्रचार करने के लिए राजी हो गए हैं। पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख राजू तिवारी ने इन अटकलों को कारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के संबंध में अभी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है। 

विज्ञापन


लोजपा रामविलास ने भाजपा के दावे को किया खारिज
उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हमें आश्चर्य है कि भाजपा इस तरह का दावा कैसे कर रही है। जहां तक हमारी जानकारी है, राजग और महागठबंधन से दूर रहने के हमारे दावे में कोई परिवर्तन नहीं आया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश इकाई के प्रमुख राजू तिवारी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष कल बिहार आएंगे। हम उनके निर्देशों का इंतजार करेंगे और उनकी सलाह पर काम करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया था ये दावा
दरअसल, राज्य भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दावा किया था कि  चिराग पासवान 'एनडीए के सहयोगी' हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वे मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस एनडीए में बने हुए हैं और बीजेपी उम्मीदवारों सोनम देवी (मोकामा) और कुसुम देवी (गोपालगंज) के समर्थन में प्रचार करते हुए उपचुनावों में उतरे हैं। 

वहीं, जायसवाल के दावे के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष व्यर्थ नहीं बोल सकते थे। चिराग को कल आने दो। आपको अकाट्य सच्चाई का पता चल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed