फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sushil modi says nitish kumar is Ravan

नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी ने उन्हें कहा रावण, आखिर क्यों?

Thu, 25 Jun 2015 06:18 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
sushil modi says nitish kumar is Ravan

बिहार में चुनाव से पूर्व ही राजनीतिक छीटांकशी और एक दूसरे पर कीचड़ उछालने का दौर शुरू हो चुका है। दो दिन पहले जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री को बिहार की राजनीति का विभीषण कहा था वहीं इसके बदले में उनके पूर्व जोड़ीदार और भाजपा नेता सुशील मोदी ने उन्हें रावण कह दिया।

विज्ञापन


पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि अगर मांझी विभीषण हैं तो नीतीश कुमार रावण हैं जिन्हें छोड़कर एक महादलित नेता ने राम की शरण ली।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार नीतीश कुमार ने सोमवार को नीतीश कुमार को राजनीति का विभीषण कहा था। नीतीश ने मांझी का जिक्र करते हुए कहा था कि लोग कभी उनका विश्वास नहीं करते जो राम को धोखा देते हैं।
विज्ञापन

मोदी ने नीतीश के राज को बताया रावण राज

sushil modi says nitish kumar is Ravan

अपने साप्ताहिक कार्यक्रम जनता के दरबार में पूर्व उपमुख्यमंत्री में सुशील मोदी ने कहा कि विभीषण रावण से तंग आ गया था इसलिए उसने उसे छोड़ दिया।

इसी तरह वर्तमान हालातों में मांझी ने नीतीश को छोड़कर हमारा साथ दिया। मोदी ने कहा कि इसका मतलब है कि हमारा राज रामराज्य है जबकि नीतीश का रावण राज।

मोदी ने कहा‌ कि बिहार की छवि एक बार फिर जंगलराज की हो गई है और पूरा देश हम पर हंस रहा है। यह सब नीतीश कुमार की लालू यादव से गलबहियों का परिणाम है।

कहा भाजपा में अच्छे नेताओं की कमी नहीं

sushil modi says nitish kumar is Ravan

जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के लिए लालू यादव ने ही नीतीश कुमार का हौसला बढ़ाया क्योंकि वह सत्ता को खुद में ही केन्द्रित रखना चाहते थे जबकि मांझी वंशवाद के खिलाफ थे।

मोदी ने कहा कि लालू जानते हैँ कि वो चुनाव नहीं लड़ सकते और उनकी अगली पीढ़ी में कोई इस लायक नहीं है। जबकि बीजेपी में अच्छे नेताओं की भरमार है। हमारे यहां नेतृत्व का भी कोई संकट नहीं है और हम अपनी दूसरी पंक्ति के नेताओं को भी लगातार तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed