फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sushil Modi requested criminals to refrain from indulging in illegal activities during Pitra Paksh

बिहार में बेबस सरकार: सुशील मोदी की अपराधियों से अपील, पितृपक्ष में न करें अपराध

Tue, 25 Sep 2018 08:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Updated Tue, 25 Sep 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
Sushil Modi requested criminals to refrain from indulging in illegal activities during Pitra Paksh
सुशील कुमार मोदी

बिहार सरकार अपराधियों के सामने किस कदर बेबस है इसका उदाहरण खुद राज्य के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने दिया है। सोमवार को उन्होंने अपराधियों से आग्रह किया कि वह कम से कम पितृपक्ष के दौरान किसी तरह के अपराध में संलिप्त ना रहें। मोदी का बयान ऐसे समय पर आया है जब रविवार को बदमाशों ने मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की एके-47 से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


अपराधियों से अपील करने की वजह से सुशील कुमार मोदी विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। उनपर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने चुटकी ली है। मोदी ने गया में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं अपराधियों से भी हाथ जोड़कर आग्रह करूंगा, कम से कम पितृ पक्ष में तो छोड़ दीजिए। बाकी दिन मना करें न करें कुछ न कुछ तो करते ही रहते हैं।'
विज्ञापन


मोदी ने कहा, 'किसी भी तरह की ऐसी गतिविधियों में शामिल ना हों जिससे बिहार की छवि खराब होती हो और गया जैसे पवित्र शहर का नाम बदनाम हो। जिसके कारण यहां आने वाले पर्यटकों को शिकायत करने का मौका मिले।' हालांकि उन्होंने अपराधियों से भी कहा कि वह बचकर नहीं जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप अपराध करेंगे तो यहां सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और आप बचकर निकल नहीं पाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उप-मुख्यमंत्री के इस बयान पर तेजस्वी ने चुटकी लेते हुए कहा, 'खुलासा और दिलासा मास्टर की कुख्यात जोड़ी डर के मारे कुछ दिनो में अपराधियो के पैर भी पकड़े तो अचंभित नहीं होना। क्योंकि बिहार पुलिस से ज्यादा एके-47 अपराधियों के पास है।' उनका यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब विपक्षी पार्टियां राज्य में बढ़ते अपराध के लिए सरकार को आड़े हाथ ले रही हैं।

इसी बीच मुजफ्फरपुर में हुए पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड को लेकर पुलिस ने एक व्यवसायी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पटना पुलिस मुख्यालय में भी इस मामले को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में डीजीपी, गृह सचिव के अलावा कई आला अधिकारी शामिल हुए। बैठक के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस मुख्यालय ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।

इधर, लगातार बढ़ते अपराध के कारण विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा है कि बिहार में एके-47 आम हो गया है। तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर को दिन-दहाड़े एके-47 से मार दिया गया। नीतीश की नाकामियों से बिहार में एके-47 आम हथियार हो गया है। समस्तीपुर में बिजनेसमैन की हत्या। पटना में व्यवसायी की हत्या। मोतिहारी में छात्र की हत्या।

वहीं, तेजस्वी यादव ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि बिहार में कानून का राज है। कानून अपना काम करेगा। हम ना किसी को फंसाते हैं, ना किसी को बचाते हैं। नीतीश कुमार के इन दो तकिया कलामों ने बिहार का बेड़ा गर्क कर दिया है। राजद उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह ने कहा है कि बिहार में न तो सुशासन है और न ही कानून का राज है। नीतीश कुमार से बिहार अब नहीं संभल रहा है। वह केवल भाजपा के खुशामद में लगे हैं। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया है। अपराधियों के सामने ये सरकार बेबस है। वैसे भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा है कि अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। बौखलाए अपराधी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed