सुशांत मौत मामला: नीतीश समेत कई अन्य नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले को सीबीआई को सौंपने के निर्णय को विधि सम्मत एवं उचित ठहराया है।
नीतीश ने ट्वीट कर कहा, 'उच्चतम न्यायालय द्वारा सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा पटना में दर्ज कराए गए मामले पर बिहार पुलिस की कार्रवाई एवं बिहार सरकार द्वारा इस मामले को सीबीआई को सौंपने के निर्णय को विधि सम्मत एवं उचित ठहराया गया है।'
उन्होंने कहा, 'कुछ लोग इसे राजनीतिक रूप देना चाह रहे थे जबकि राज्य सरकार का मानना था कि इसका संबंध न्याय से है। मुझे भरोसा है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद सीबीआई यथाशीघ्र इस मामले की जांच करेगी और शीघ्र न्याय मिल सकेगा।'
आज माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा पटना में दर्ज कराए गए मामले पर बिहार पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई एवं बिहार सरकार द्वारा इस मामले को CBI को सौंपने के निर्णय को विधि सम्मत एवं उचित ठहराया गया है।.....(1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 19, 2020
.....(2/2) कुछ लोग इसे राजनीतिक रूप देना चाह रहे थे जबकि राज्य सरकार का मानना था कि इसका संबंध न्याय से है। मुझे भरोसा है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद CBI यथाशीघ्र इस मामले की जांच करेगी और शीघ्र न्याय मिल सकेगा।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 19, 2020
बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट कर कहा, 'न्यायालय ने सुशांत मामले में बिहार पुलिस की करवाई को उचित ठहराकर और इस मामले को सीबीआई को देकर भारत की 130 करोड़ जनता के दिल में उम्मीद की एक नयी रोशनी जलायी है। इससे भारत की न्यायप्रणाली में जनता की आस्था और अधिक गहरी हुई है।'
माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने आज सुशांत केश के मामले में बिहार पुलिस की करवाई को उचित ठहराकर और इस मामले को CBI को देकर भारत की 130 करोड़ जनता के दिल में उम्मीद की एक नयी रौशनी जलायी है .इससे भारत की न्यायप्रणाली में जनता की आस्था और अधिक गहरी हुयी है.
— IPS Gupteshwar Pandey (@ips_gupteshwar) August 19, 2020
" यह हमारे लोकतंत्र, इसके संविधान, हमारी न्याय प्रक्रिया और न्यायप्रियता की जीत है। "
— IPS Gupteshwar Pandey (@ips_gupteshwar) August 19, 2020
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सुशांत की मौत के मामले की सीबीआई जांच जारी रखने के लिए उच्चतम न्यायालय के फैसले का हम स्वागत करते हैं।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के मामले की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की अपील के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला बिहार के बेटे को न्याय दिलाने के संघर्ष की पहली जीत है।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) August 19, 2020
बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर कहा कि सबसे पहले सुशांत मौत मामले में हमने सीबीआई जांच की मांग की थी और उसी का परिणाम था कि 40 दिनों के बाद बिहार सरकार को जागना पड़ा। आशा है एक तय समय सीमा के अंदर न्याय मिलेगा।
सबसे पहले सुशांत केस में हमने सड़क से लेकर सदन तक सीबीआई जाँच की माँग की थी और उसी का परिणाम था कि 40 दिनों से सोई बिहार सरकार को कुंभकर्णी नींद से जागना पड़ा था।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 19, 2020
आशा है एक तय समय सीमा के अंदर न्याय मिलेगा।
बिहार में सत्ताधारी राजग में शामिल लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा, 'जांच सीबीआई से हो यह सबकी मांग थी अब जब सीबीआई जांच के लिए उच्चतम न्यायालय ने फैसला दे दिया है तो यह जीत सुशांत सिंह राजपूत के करोड़ों प्रशंसको के साथ उनके पिता व परिवार की है। मुझे विश्वास है की अब जल्द सीबीआई सभी पहलू पर काम करेगी।'
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का मैं स्वागत करता हूँ।जाँच सीबीआई से हो यह सबकी माँग थी अब जब सीबीआई जाँच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दे दिया है तो यह जीत #Sushantsinghrajput के करोड़ों प्रशंसको के साथ उनके पिता व परिवार की है।मुझे विश्वास है की अब जल्द सीबीआई सभी पहलू पर काम करेगी।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) August 19, 2020
शिवसेना की बिहार इकाई के प्रमुख कौशलेंद्र शर्मा ने कहा, 'हम उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। हमें अदालत और सीबीआई पर पूरा भरोसा है। ऐसा नहीं है कि हम सीबीआई जांच से भाग रहे थे क्योंकि हमें न्यायपालिका, सीबीआई, महाराष्ट्र पुलिस और बिहार पुलिस पर भरोसा है।'
अभिनेता पिछले 14 जून को अपने बांद्रा आवास के अंदर मृत पाए गए थे। उन्हें अपने कमरे की छत से लटका पाया गया था। मुंबई पुलिस द्वारा अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया था। पिछले 25 जुलाई को पटना के राजीव नगर थाना में सुशांत के पिता केके सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी, जिसमें अदाकारा रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के खिलाफ कई आरोप लगाए गए थे।