फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Inter Exam: Stone pelting on missing the exam in Nalanda, videographer was doing cheating in Nawada...many suc

Inter Exam : नालंदा में परीक्षा छूटने पर पथराव, नवादा में वीडियोग्राफर करा रहा था नकल..ऐसे ढेर सारे किस्से

Wed, 01 Feb 2023 12:00 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 01 Feb 2023 12:00 PM IST
सार

सख्त ताकीद के बावजूद देर से इंटर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित होना पड़ा। परीक्षार्थियों ने पहले तो अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन जब इन्हें किसी भी तरीके से परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिली तो गुस्सा फूट पड़ा। 

विज्ञापन
Inter Exam: Stone pelting on missing the exam in Nalanda, videographer was doing cheating in Nawada...many suc
नालंदा में ऐसे घुसने पर भी परीक्षा देने नहीं मिला तो जमकर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सख्त ताकीद के बावजूद देर से इंटर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे 200 से ज्यादा परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित होना पड़ा। परीक्षार्थियों ने पहले तो गेट या दीवार पर चढ़कर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन जब इन्हें किसी भी तरीके से परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिली तो गुस्सा फूट पड़ा। नालंदा में कई परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र में घुसने के प्रयास में तनातनी के बाद परीक्षार्थियों-अभिभावकों ने रोड़ेबाजी की। राहगीरों को भी पीटा गया। परीक्षा के प्रश्नपत्रों के वायरल होने की खबरों के बीच परीक्षा केंद्र में घुसने को लेकर राज्य के कई जिलों में तनातनी की स्थिति सामने आई, लेकिन नालंदा में सबसे ज्यादा उग्र स्थिति दिखी। हंगामे के कारण नालंदा जिला अलर्ट पर है। इस बीच पुलिस के द्वारा प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खींचकर ले जाने का वीडियो सामने आ रहा है। आधा दर्जन छात्रों के घायल होने की सूचना है, हालांकि कोई सदर अस्पताल नहीं पहुंचा। दो छात्रों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। उधर, नवादा में इंटर परीक्षा के दौरान शहर के गांधी स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रही नवीन नगर की रहने वाली प्रिया भारती बेहोश होकर गिर गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है ।

विज्ञापन

 

Inter Exam: Stone pelting on missing the exam in Nalanda, videographer was doing cheating in Nawada...many suc
कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा छूटने पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला

परीक्षा छूटने के बाद किया प्रदर्शन
नालंदा के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर छात्र-अभिभावकों हंगामा के साथ रोड़ेबाजी की घटना सामने आई है। इससे पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। केएसटी कॉलेज में परीक्षा के दौरान लेट से पहुंचने वाले परीक्षार्थी के प्रवेश पर रोक लगाए जाने पर परीक्षार्थी और उनके अभिभावक उग्र हो गए। परीक्षार्थियों ने कॉलेज गेट के पास हंगामा करना शुरू कर दिया। राहगीरों को भी अपना निशाना बनाया और एक वकील के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उग्र लोगों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया। कई केंद्रों के बाहर अब भी प्रदर्शन जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर तैनात कैमरामैन नकल कराने में गिरफ्तार

Inter Exam: Stone pelting on missing the exam in Nalanda, videographer was doing cheating in Nawada...many suc
परीक्षा केंद्र पर तैनात कैमरामैन नकल कराने में गिरफ्तार - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

नवादा में इंटरमीडिएट परीक्षा में परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में तैनात दो कैमरामैन को चोरी करवाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला शहर के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय का है। बताया जाता है कि परीक्षा शुरू होते ही मजिस्ट्रेट चेकिंग चल रही थी। इस दौरान मजिस्ट्रेट ने दो कैमरामैन को चोरी करवाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना परिचय मिर्जापुर निवासी राजू कुमार और रवि कुमार के रूप में बताया । फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उस पर कानूनी कार्रवाई कर रही है।  

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर मे प्रश्न पत्र पहुंचाने वाली धक्कामार गाड़ी

Inter Exam: Stone pelting on missing the exam in Nalanda, videographer was doing cheating in Nawada...many suc
मुजफ्फरपुर मे प्रश्न पत्र पहुंचाने वाली धक्कामार गाड़ी को धक्का देती पुलिस - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

मुजफ्फरपुर मे इंटर परीक्षा के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ है जो शहर के एलएस कॉलेज कैंपस का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक बंद गाडी को कुछ पुलिसकर्मी धक्का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हकीकत पड़ताल करने पर जो बात सामने आई वह यह है कि यह वीडियो परीक्षा शुरू होने से पहले का है। इस गाड़ी पर प्रश्न पत्र लदे थे जिन्हें परीक्षा केंद्र पर ले जाना था। लेकिन अचानक वह गाड़ी बंद हो गई। काफी कोशिश करने के बाद भी जब गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तब मजबूरन उस गाड़ी पर सवार पुलिसकर्मियों को धक्का लगाकर गाड़ी स्टार्ट करना पड़ा। इस मामले पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने बताया कि गाड़ी खराब हो गई है। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई है। 

सारण में प्रशासनिक दावों के बाद भी भीषण जाम

Inter Exam: Stone pelting on missing the exam in Nalanda, videographer was doing cheating in Nawada...many suc
सारण में प्रशासनिक दावों के बाद भी भीषण जाम में फंसे लोग - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
इंटर परीक्षा के दौरान सारण जिला प्रशासन ने यह दावा किया था कि शहर में जाम नहीं लगेगा और इंटर के परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी लेकिन परीक्षा के पहले ही दिन शहर के एंट्री प्वाइंट साढा ओवरब्रिज पर जबरदस्त जाम लगा। यह जाम घंटों तक लगा रहा। हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा वहां कुछ पुलिसकर्मी की तैनाती की गई थी लेकिन बावजूद इसके लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी।
 

भागलपुर में परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर किया स्वागत

Inter Exam: Stone pelting on missing the exam in Nalanda, videographer was doing cheating in Nawada...many suc
भागलपुर में परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत करते हुए - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
भागलपुर के 50 परीक्षाकेन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले। परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते छात्र छात्राओं ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर सभी चीजों के व्यापक इंतजाम थे। वहीं जिले में बने आदर्श केंद्रों पर छात्राओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई। इस दौरान मिर्जान हाट स्थित आदर्श बालिका केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों का चंदन से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। वहीं शारदा झुनझुनवाला महिला कॉलेज में भी परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई। भागलपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले दिन की परीक्षा कदाचार मुक्त और शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। 



 



 

पहले दिन की इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

Inter Exam: Stone pelting on missing the exam in Nalanda, videographer was doing cheating in Nawada...many suc
पहले दिन की इंटर की परीक्षा में जांच करते बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

बिहार में 1464 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में हुए पहले दिन के इंटर की परीक्षा स्वच्छ, कदाचाररहित शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए पटना जिले में कुल 80 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। परीक्षा के दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों राजकीय बालिका उच्च विद्यालय गर्दनीबाग, कमला नेहरु बालिका उच्च विद्यालय यारपुर, SRPS +2विद्यालय गर्दनीबाग,  दयानंद उच्च विद्यालय +2 मीठापुर, दयानंद कन्या  विद्यालय मीठापुर, जेडी वीमेंस कॉलेज बेली रोड़, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय शास्त्री नगर एवं राजकीय बालक +2 उच्च विद्यालय, शास्त्री नगर का औचक निरीक्षण किया। पूरे बिहार में पहले दिन की परीक्षा में कुल 16 जिलों से कुल 68 परीक्षार्थी निष्कासित किए गए जिसमें भोजपुर से 4, गोपालगंज से 1, अरवल से 1, मधेपुरा से 5, नवादा से 6, सहरसा से 1, नालंदा से 6, सीतामढ़ी से 9, सीवान से 8, पटना से 1,वैशाली से 1, सारण से 5, समस्तीपुर से 9, भागलपुर से 6, शेखपुरा से 1 और बेगूसराय से 3 परीक्षार्थियों को कदाचार करने के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया है। 
 
अगले दिन भौतिकी और हिंदी की होगी परीक्षा 
2 फरवरी को प्रथम पाली (09:30 से 12:45) में विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों के लिए भौतिकी विषय की परीक्षा होगी जबकि पहली पाली में ही कला संकाय के पूर्ववर्ती परीक्षार्थियों के लिए पुराने पैटर्न NRB के तहत 50अंकों के हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। NRB की परीक्षा 9:30 बजे से शुरू होगी और 11:15 बजे समाप्त हो जाएगी। वहीं दुसरी पाली (1: 45 बजे से 5: 00 बजे तक ) में कला संकाय तथा वोकेशनल कोर्स के परीक्षार्थियों के लिए ENGLISH विषय की परीक्षा होगी।



 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed