{"_id":"63d9f00c0db02f2efd60ff8d","slug":"question-papers-being-solved-outside-inter-exam-center-in-munger-viral-in-nalanda-nawada-not-confirmed-2023-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar : मुंगेर में इंटर परीक्षा केंद्र से बाहर हल हो रहे प्रश्नपत्र, नालंदा-नवादा में पहले वायरल; पुष्टि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : मुंगेर में इंटर परीक्षा केंद्र से बाहर हल हो रहे प्रश्नपत्र, नालंदा-नवादा में पहले वायरल; पुष्टि नहीं
Wed, 01 Feb 2023 10:22 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मुंगेर/नवादा/नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मुंगेर/नवादा/नालंदा
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Wed, 01 Feb 2023 10:22 AM IST
सार
Inter Math Paper Viral : नवादा-नालंदा से प्रश्नपत्र के वायरल होने जानकारी के बाद जब परीक्षा शुरू हुई तो जमुई व मुंगेर में परीक्षा केंद्र के बाहर प्रश्नपत्र हल किए जाने की जानकारी भी सामने आई। किन सुबह 10 बजे तक बिहार बोर्ड ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के बाहर हल किए जाते प्रश्नपत्रों की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा के पहले दिन की परीक्षा की पहली पाली का पेपर शुरू होने के आधे घंटे पहले से गणित का प्रश्नपत्र वायरल होने की जानकारी सामने आने लगी। नवादा-नालंदा से ऐसी जानकारी के बाद जब परीक्षा शुरू हुई तो जमुई व मुंगेर में परीक्षा केंद्र के बाहर प्रश्नपत्र हल किए जाने की जानकारी भी सामने आई। इन प्रश्नपत्रों को देखकर असली-नकली की पहचान मुश्किल है, लेकिन सुबह 10 बजे तक बिहार बोर्ड ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
ऐसे प्रश्नपत्र नालंदा में वायरल हो रहे।
- फोटो : Social Media
साइबर टीम की गई एक्टिव
नवादा, नालंदा, मुंगेर और जमुई जिले के शिक्षा पदाधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे। वे इसे अफवाह बता रहे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा शुरू होने से पहले (सुबह 9:30 बजे) से किसी भी सेंटर पर प्रश्न पत्र नहीं खोला गया। ऐसे में प्रश्न पत्र कैसे लीक हो सकता है। प्रशासन की मानें तो सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र लीक करने वालों की पहचान की जा रही है। साइबर टीम को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इंटर परीक्षा का वायरल हो रहा प्रश्न पत्र असली या नकली, इसकी पुष्टि परीक्षा खत्म होने के बाद ही हो पाएगी। सबसे पहले नवादा और नालंदा में प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना मिली। इसके बाद जमुई और मुंगेर में भी छात्र परीक्षा केंद्र के बाहर मोबाइल से नकल कर अपना उत्तर तैयार करते दिखे।