फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Six school children were run over by a speeding car in Bettiah, three died on spot, three others were injured

Bihar Accident: बेतिया में तेज रफ्तार कार ने छह स्कूली बच्चों को रौंदा; दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत, 3 घायल

Fri, 18 Aug 2023 05:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 18 Aug 2023 05:39 PM IST
सार

Bettiah Accident: बेतिया में तेज रफ्तार कार ने छह स्कूली बच्चों को रौंद दिया। इस हादसे में दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अन्य तीन छात्र घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Six school children were run over by a speeding car in Bettiah, three died on spot, three others were injured
तीनों घायल छात्रों का जीएमसीएच में इलाज चल रहा है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया मोतिहारी एनएच के मछली लोक के पास तेज रफ्तार कार ने छह स्कूली छात्रों को रौंद दिया। इस हादसे में दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक छात्र की मौत इलाज के दौरान हो गई। वहीं, इस हादसे में तीन अन्य छात्र घायल हो गए। सभी घायल छात्रों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, कार चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलदारी हरिजन स्कूल में छुट्टी हुई थी। छुट्टी के बाद बच्चे अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान वे सड़क पार कर रहे थे। तब तक सड़क पार करने के बाद मोतिहारी की तरफ से एक तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित कार ने छह छात्रों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में मृतक तीन छात्रों में दो सगे भाई हैं। मृतकों की पहचान पोखर भिंडा गांव निवासी कंचन राम के बेटे अर्जुन कुमार (14), सुदर्शन राम के बेटों लाल जी राम (15) और गोपालजी कुमार (14) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वहीं, घायलों की पहचान पोखर भिंडा गांव निवासी छोटेलाल राम के बेटे सुदामा कुमार (13), दिवंगत रामायण राम के बेटे संदीप कुमार (12) और चढिहारवा टोला गांव निवासी इब्राहिम मियां के बेटे मोहम्मद युनुस (12) के रूप में हुई है। सीभी घायलों का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। वहीं, मामले को लेकर पुलिस छानबीन करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed