Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   siwan-two-brothers-knife-attack-one-killed-raghunathpur-kausad

बिहार: भोज से घर लौट रहे दो भाइयों को बदमाशों ने घेरा, चाकू मारकर एक की हत्या; दूसरा गंभीर

Sat, 07 Nov 2026 03:02 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 03:02 PM IST
सार

सीवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कौसड़ गांव में भोज खाकर घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात में एक भाई करण यादव की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई अर्जुन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
siwan-two-brothers-knife-attack-one-killed-raghunathpur-kausad
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कौसड़ गांव में शुक्रवार की देर शाम चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत फैल गई। गांव में भोज खाकर घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर कुछ बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


वहीं, परिवार में चीख-पुकार मच गई और मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान कौसड़ गांव निवासी विजय यादव के पुत्र करण यादव के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान उसके सगे भाई अर्जुन यादव के रूप में की गई है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

भोज से लौटते समय रास्ते में घेरकर किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम करण यादव अपने सगे भाई अर्जुन यादव के साथ गांव में आयोजित एक भोज में शामिल होने गए थे। भोज में शामिल होने के बाद दोनों भाई अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव में ही कुछ बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया और दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुए इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रघुनाथपुर पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने करण यादव को मृत घोषित कर दिया। करण की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

एक भाई की गई जान, दूसरे की हालत गंभीर
वहीं, चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल अर्जुन यादव की नाजुक स्थिति को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल अर्जुन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे थानाध्यक्ष, आरोपितों की तलाश में छापेमारी
घटना की सूचना मिलते ही रघुनाथपुर थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और घटनाक्रम के संबंध में आवश्यक पूछताछ की। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अनुसंधान जारी है। समाचार प्रेषण तक घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। वहीं, वारदात में शामिल आरोपित फरार बताए जा रहे थे।



ये भी पढ़ें- बिहार न्यूज: दो बाइकों की टक्कर में मां-बेटी की मौत, पांच माह की मासूम ने भी तोड़ा दम; पिता गंभीर

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस सनसनीखेज घटना के बाद कौसड़ गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। एक ही परिवार के दो बेटों पर हुए हमले और उनमें से एक की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। करण यादव की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है। ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस से आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने और घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed