{"_id":"64f86f74ec352e794e0e0e5a","slug":"siwan-robbery-of-rs-50-000-at-gunpoint-from-csp-center-in-broad-daylight-in-badharia-police-station-area-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siwan: बड़हरिया क्षेत्र में दिनदहाड़े सीएसपी सेंटर से 50 हजार रुपये की हथियार के बल पर लूट, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siwan: बड़हरिया क्षेत्र में दिनदहाड़े सीएसपी सेंटर से 50 हजार रुपये की हथियार के बल पर लूट, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 06 Sep 2023 05:55 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Wed, 06 Sep 2023 05:55 PM IST
सार
बिहार के बड़हरिया थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े सीएसपी सेंटर से 50 हजार रुपये की हथियार के दम पर लूट का मामला सामने आया है। जिसको लेकर तस्वीरें वायरल हैं। घटना के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियार के बल पर 50 हजार रुपये लूटे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सिवान में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े सीएसपी सेंटर में 50 हजार रुपये की लूट की गई। जिसको लेकर सनसनी मच गई। सूचना पर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
असल में, जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरैना बाजार पर स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का सीएसपी सेंटर रोज की तरह खुला हुआ था। ग्राहकों से लेनदेन का काम चल रहा था, तभी अचानक दोपहर 2:00 बजे के आस-पास अपराधी बारी-बारी कर सीएसपी सेंटर में घुसे और हथियार का भय दिखाकर गले में रखे हुए बैग से 50 हजार लूट कर फरार हो गए। इसके बाद से कुछ देर के लिए वहां भगदड़ की स्थिति हो गई। अपराधियों के भागने के बाद दुकानदार ने शोर मचाया। जिससे आसपास के लोग एकत्र हुए और सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया
सीवान जिले बड़हरिया में सीएसपी सेंटर से हथियार के बल पर 50 हजार रुपये की लूट को अपराधियो ने अंजाम दिया है। फिल्मी स्टाइल में हुई लूट की। अपराधी पहले काउंटर में घुसते ही पिस्टल तान दी, जिसके बाद दुकानदार घबरा गए और बदमाश 50 हजार रुपये कैश लूट कर फरार हो गए। दुकानदार ने बताया कि तीन की संख्या में अपराधी थे। जो बारी-बारी से दुकान में घुसे। दो अपराधियों के पास हाथ में बंदूक थी। वहीं, एक अपराधी चाकू से मारने की करने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर के मुताबिक बदमाशों ने दिनदहाड़े 50 हजार रुपये की लूट कर ली। जहां बदमाशों ने हथियार के बल पर सीएसपी सेंटर से लूट की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच में लगे हुए है।