सीवान: दिवंगत बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का निकाह, तेजस्वी भी पहुंचे
शादी शहाबुद्दीन के पैतृक घर से ही संपन्न हो रही है। समारोह में कई बड़े नेताओं समेत उसके करीबी मित्र और रिश्तेदार शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के बेटे का निकाह हो रहा है जिसमें कई नेता शामिल हुए। शादी शहाबुद्दीन के पैतृक घर से ही संपन्न हो रही है। समारोह में कई बड़े नेताओं समेत उसके करीबी मित्र और रिश्तेदार शामिल हुए। समारोह में शामिल होने के लिए शाम को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी ओसामा के घर पहुंचे।
ओसामा का निकाह सीवान के सेराजलूम मदरसा में इस्लामिक रीति रिवाज से संपन्न हो रहा है। इसके बाद 13 अक्टूबर को ओसामा दुल्हन को जीरादेई के चांदपाली स्थित आफताब आलम के घर से अपने घर ले जाएंगे। तैयारी में खुद ओसामा लगे हुए हैं।
ओसामा की होने वाली पत्नी आयशा ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया है। वहीं, ओसामा ने लंदन से लॉ की पढ़ाई की है। बताया जा रहा है कि आयशा को अपनी बहू के रूप में शहाबुद्दीन ने पसंद किया था।
ओसामा के निकाह में किसे बुलाया गया है, इसकी जानकारी केवल परिवार के करीबी लोगों को ही थी। जिला प्रशासन ने भी बड़े नेताओं के आगमन को लेकर गोपनीयता बरती। हालांकि, निकाह में तेजस्वी यादव औक अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित आरजेडी के कई बड़े नेता दिखे।