{"_id":"61d03763ac8eea6e230d6a56","slug":"sitamarhi-youth-didi-overnight-liquor-party-in-school-video-live-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतामढ़ी: रातभर स्कूल में की शराब पार्टी, फेसबुक पर वीडियो किया लाइव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतामढ़ी: रातभर स्कूल में की शराब पार्टी, फेसबुक पर वीडियो किया लाइव
Sat, 01 Jan 2022 04:43 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 01 Jan 2022 04:43 PM IST
सार
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्हें वीडियो मिला है। जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी में नए साल के स्वागत में कुछ युवकों ने स्कूल के अंदर जमकर शराब पार्टी की और सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर दिया। शराबबंदी से बेखौफ इन युवकों वीडियो में यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि जेल तो मेरा ससुराल है घूमने तो जाऊंगा ही। मामला रीगा थाना क्षेत्र के बसंतपुर मध्य विद्यालय का है।
फेसबुक लाइव वीडियो में करीब छह युवक आराम से बैठकर शराब की पार्टी करते दिखे। युवक हाथ में शराब की ग्लास लेकर झूम रहे थे, शराब पार्टी मना रहे युवकों द्वारा शराबबंदी कानून को धता बताते हुए फेसबुक लाइव पर कह रहे थे 'जेल तो मेरा ससुराल है घूमने तो जाऊंगा ही'।
इन युवाओं के चेहरे पर पुलिस का कोई डर नहीं था। वहीं, इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्हें वीडियो मिला है। जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आसपास के लोगों ने बताया कि स्कूल में अंधेरा होने के बाद यह शराबी लोगों का अड्डा बन जाता है। यहां आए दिन कुछ असामाजिक तत्व शराब पार्टी करते हैं। पुलिस इससे बेखबर रहती है।