फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sitamarhi: Father sacrificed 12 year old daughter, blood stains opened the secret

सीतामढ़ी : पिता ने दी 12 साल की बेटी की बलि, खून के धब्बों ने खोला राज, बेटियां पसंद नहीं, इसलिए मार डाला

Tue, 10 May 2022 12:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 10 May 2022 12:43 PM IST
सार

आरोपी इंदल की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति को बेटियां पसंद नहीं थी। वह अक्सर उनके शादी-ब्याह को लेकर परेशान रहता था।

विज्ञापन
Sitamarhi: Father sacrificed 12 year old daughter, blood stains opened the secret
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले से हैरान करने वाली खबर आई है। एक पिता ने अपनी ही 12 साल की बेटी की बलि दे दी। बेटी की नृशंस हत्या के बाद उसने उसके शव को जला डाला, लेकिन घर में गिरे खून के धब्बों ने राज खोल दिया। आरोपी की तीन बेटियां हैं। उसे बेटियां पसंद नहीं है, इसलिए एक बेटी को मार डाला। 

विज्ञापन


यह घटना सीतामढ़ी जिले के कुशमारी पंचायत के फरौलिया टोला में हुई। इसका पता तब चला जब घर से बच्ची के गायब होने की खबर फैली। आसपास की बस्तियों व टोलों में भी यह बात फैली। इसके बाद गांव के बाहर एक शव जलाए जाने की खबर मिली। 
विज्ञापन


इसके बाद गांव के लोगों ने बताया कि गांव का इंदल महतो  झाड़फूंक करने वालों व तांत्रिकों के चक्कर में रहता है। लापता बेटी उसी की है, इसलिए उस पर ही शक है। लोग घर पहुंचे तो महतो के घर में लकड़ी की चौकी पर खून के धब्बे दिखे। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ-पांव बांधने के बाद पुलिस को खबर की। पुलिस ने महतो को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने कहा- बेटियों की हत्या की धमकी देता था
आरोपी इंदल की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति को बेटियां पसंद नहीं थी। वह अक्सर उनके शादी-ब्याह को लेकर परेशान रहता था। कहा करता था कि बेटियों को जान से मार देंगे। महतो की तीन बेटियां थी। बड़ी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी को लेकर पत्नी मायके गई थी। तीसरी बेटी घर में पिता के साथ थी। इसी दौरान उसने उसकी नृशंस हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed