फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Senior BJP leader Lalji Tandon became new governor of Bihar, took oath of office in Raj Bhavan

वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन बिहार के नए राज्यपाल बने, राजभवन में पद की शपथ ली

Thu, 23 Aug 2018 03:19 PM IST
भाषा, पटना
भाषा, पटना Updated Thu, 23 Aug 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
Senior BJP leader Lalji Tandon became new governor of Bihar, took oath of office in Raj Bhavan
लालजी टंडन को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ दिलाते पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस मुकेश रसिक भाई शाह
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन ने गुरुवार को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ली। टंडन बिहार के 39वें राज्यपाल बन गए हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में यहां राजभवन में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मुकेश रसिक भाई शाह ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। 

टंडन ने सत्य पाल मलिक का स्थान लिया जिन्होंने गुरुवार दिन में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के पद की शपथ ली है । 

लखनऊ में 12 अप्रैल 1935 को जन्मे टंडन ने 1970 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वह दो कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रहे। 
विज्ञापन


वह उत्तर प्रदेश में एक से ज्यादा बार मंत्री भी रहे। 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी माने जाने वाले टंडन ने 2009 में लखनऊ लोकसभा सीट जीती। इसी साल पूर्व प्रधानमंत्री ने खराब सेहत के कारण सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed