फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   School News : Weather today impact closed school update, my district school winter vacation news bihar

Bihar News : ठंड के कारण बिहार के 13 जिलों में आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद हुए; बाकी की टाइमिंग जानें यहां

Fri, 12 Jan 2024 04:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 12 Jan 2024 04:41 PM IST
सार

School News : ठंड की हालत को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों में पढ़ाई बंद करने का आदेश दिया गया है। कई जिलों के डीएम ठंड को देखकर भी बेअसर बैठे हैं। जानें, किस जिले में क्या आदेश लागू है कल से, कब तक?

विज्ञापन
School News : Weather today impact closed school update, my district school winter vacation news bihar
जानें, किन जिलों में स्कूल के लिए क्या प्रावधान हुए लागू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहीं स्कूल में बच्चे बीमार पड़ रहे हैं तो कई जिलों में अचानक ठंड लगने से मौत की भी खबरें आ रही हैं। ऐसे में पटना के डीएम ने स्कूल बंद करने को लेकर शुक्रवार को आदेश जारी किया। इसके साथ ही कई अन्य जिलों ने भी उसी तरह का आदेश जारी कर दिया है। कई जिलों के जिलाधिकारी ठंड की हालत और बीमारी-मौत की खबर जानकार भी निश्चिंत बैठे हैं। बच्चों के अभिभावक ठंड में स्कूल भेजने से डर रहे हैं। ऐसे में यहां देखें अपडेट कि किस जिले में स्कूल बंद होने या नहीं होने को लेकर क्या आदेश लागू हो रहा है और कब तक?

विज्ञापन


पहले जानें उन जिलों का हाल, जहां आ गया आदेश
पटना के अलावा गया, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, सारण, सीवान, वैशाली, मुंगेर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा और मधुबनी जिले में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हो गया है। पटना, दरभंगा, सीवान, नालंदा और मुंगेर में आठवीं कक्षा तक स्कूल में पढ़ाई 13 जनवरी से 16 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इन जिलों में ऊपर की बाकी कक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक चलेंगी। गया और वैशाली में भी 16 जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश आ गया है। इन दोनों जिलों में ऊपर की बाकी कक्षाओं को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलाने का आदेश आया है। पश्चिम चंपारण में भी 13 जनवरी से 16 जनवरी तक के लिए आदेश जारी हो गया है। आठवीं कक्षा तक स्कूल बंदी का आदेश प्रभावी होगा। शेष कक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक चलाई जा सकेंगी। मुजफ्फरपुर और गोपालगंज जिले में भी इसी तरह का आदेश आया है। दोनों जिलों में 16 जनवरी तक के लिए आदेश आया है। नौवीं कक्षा और उससे ऊपर वालों का स्कूल सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े तीन बजे तक संचालित होगा। मधुबनी के जिलाधिकारी की ओर से पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हुआ है। छठी से आठवीं तक के स्कूल सुबह दस बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक संचालित करने का आदेश है। शिक्षकों को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रहने का आदेश है। जिला शिक्षा पदाधिकारी का कॉल रिसीव नहीं हुआ। सारण जिले में भी 16 तारीख तक के लिए आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश आ गया है। ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से साढ़े तीन बजे तक ही संचालित होंगी। समस्तीपुर में भी आठवीं तक के लिए स्कूल बंद करने का आदेश जारी हो गया। 16 जनवरी तक यह बंद प्रभावी रहेगा। नौवीं और उससे ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से चार बजे के बीच चलेंगी। 
विज्ञापन


कई जिलों के डीएम पर असर नहीं, डीईओ निश्चिंत
मधेपुरा में डीएम विजय प्रकाश मीणा ने कॉल नहीं उठाया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से संपर्क करने कहा, हालांकि फिर डीईओ का कॉल भी नहीं रिसीव हुआ। कैमूर के जिलाधिकारी सावन कुमार ने अभी स्कूल बंद किए जाने को लेकर नया कोई आदेश नहीं जारी करने की जानकारी दी। कैमूर के डीईओ सुमन शर्मा का कॉल रिसीव नहीं हुआ। रोहतास के जिलाधिकारी नवीन कुमार से इस सवाल को लेकर कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी धर्मवीर कुमार ने कहा कि नए किसी आदेश की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed