फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan News: Painful death of a girl stuck to 11 thousand volt electric wire, anger among villagers

Bihar News: सीवान में 11 हजार वोल्ट बिजली के तार से चिपकी युवती की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Wed, 18 Sep 2024 08:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 18 Sep 2024 08:08 PM IST
सार

Siwan News: लकड़ी नबीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि करंट लगने से युवती की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेजा गया है। मामले में आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Siwan News: Painful death of a girl stuck to 11 thousand volt electric wire, anger among villagers
बिजली का करंट लगने से युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थानाक्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 18 साल की युवती की 11 हजार वोल्ट के टूटे हुए बिजली के तार से चिपकने से मौत हो गई। यह घटना सैदपुर गांव की है। जहां प्रियंका कुमारी नाम की युवती खेत से होकर गुजर रही थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खेत में 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर झूल रहा था, जिसे युवती देख नहीं पाई और अचानक उसकी चपेट में आ गई। उसके बाद प्रियंका छटपटाने लगी, तो आसपास के लोग उसकी मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग से संपर्क कर बिजली कटवाने की कोशिश की, लेकिन समय पर प्रतिक्रिया न मिलने के कारण युवती की जान नहीं बचाई जा सकी। प्रियंका को तुरंत पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



 
मृतका की पहचान सैदपुर गांव निवासी दीप लाल मांझी की बेटी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उनका आरोप है कि अगर बिजली विभाग समय पर बिजली काट देता, तो प्रियंका की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लकड़ी नबीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि करंट लगने से युवती की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेजा गया है। मामले में आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed