फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Love Story After 2 Years of Romance and Eloping Families Agree to Temple Wedding

बिहार: दो साल का प्रेम, 20 दिन पहले घर से हुए फरार; फिर परिवार ने मानी मोहब्बत, मंदिर में रचा लिया ब्याह

Sat, 12 Sep 2026 09:15 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 09:15 AM IST
सार

सारण के खानपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में दो साल से प्रेम संबंध में रहे युवक-युवती ने परिवारों की सहमति से शादी कर ली। दोनों करीब 20 दिन पहले अपने-अपने घरों से चले गए थे। सुरक्षित मिलने के बाद भी जब दोनों अपने फैसले पर अडिग रहे तो परिजनों ने रिश्ते को स्वीकार कर विवाह करा दिया।

विज्ञापन
Bihar Love Story After 2 Years of Romance and Eloping Families Agree to Temple Wedding
युवक-युवती ने बिना किसी मुहूर्त के किया विवाह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सारण जिले के दरियापुर प्रखंड अंतर्गत डेरनी थाना क्षेत्र के खानपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में हुआ एक अनोखा विवाह इन दिनों इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रेम में पड़े युवक-युवती ने न तो भादो महीने की मान्यताओं की परवाह की और न ही विवाह के लिए किसी विशेष मुहूर्त का इंतजार किया। दोनों परिवारों की सहमति के बाद मंदिर परिसर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। परिजनों और ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़े को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि डेरनी थाना क्षेत्र के खजौता गांव निवासी रणजीत शर्मा के पुत्र बादल कुमार का अपने ननिहाल मढ़ौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में अक्सर आना-जाना होता था। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक युवती से हुई। शुरुआती जान-पहचान धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई।
विज्ञापन


दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। समय के साथ दोनों का रिश्ता इतना गहरा हो गया कि उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। करीब 20 दिन पहले दोनों अचानक अपने-अपने घरों से चले गए। युवक-युवती के इस कदम से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में दोनों के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार वालों ने उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, दोनों अपने फैसले पर अडिग रहे। अंततः परिजनों ने उनके प्रेम और आपसी सहमति को देखते हुए रिश्ते को स्वीकार कर लिया और शादी कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पास्को केस पर सियासी संग्राम: बीजेपी नेता पर आरोपी के बचाव का आरोप, पीड़ित परिवार ने हाईकमान से मांगी कार्रवाई

दुर्गा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ विवाह
इसके बाद दिघवारा-भेल्दी मुख्य पथ पर स्थित खानपुर बाजार के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में विवाह की तैयारी की गई। दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार और स्थानीय लोग मंदिर परिसर में जुटे। वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाज के बीच बादल कुमार ने युवती की मांग में सिंदूर भरा और दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। विवाह संपन्न होने के बाद उपस्थित लोगों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। विवाह के बाद दोनों अपने नए जीवन की शुरुआत करने के लिए रोजी-रोटी के सिलसिले में दूसरे प्रदेश के लिए रवाना हो गए। करीब दो वर्षों से चल रही प्रेम कहानी, घर से चले जाने और फिर परिजनों की सहमति तक पहुंची। आखिरकार परिवारों ने भी रिश्ते को स्वीकार कर लिया और प्रेमी युगल का विवाह सामाजिक स्वीकृति के साथ सुखद अंजाम तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed