फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Welder from Gopalganj dies while being brought to Bihar for beaten up in Karnataka and taunted Bihari

बिहार न्यूज: आंध्रप्रदेश में ‘बिहारी’ कहकर मारपीट का आरोप, घायल मजदूर की बिहार लाते समय रास्ते में मौत

Mon, 14 Sep 2026 02:05 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2026 02:05 PM IST
सार

आंध्रप्रदेश में कथित तौर पर ‘बिहारी’ कहकर की गई मारपीट में गंभीर रूप से घायल गोपालगंज के 35 वर्षीय मजदूर चांद मोहम्मद की बिहार लाते समय मौत हो गई। वह वेल्डर का काम करता था और परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। 

विज्ञापन
Welder from Gopalganj dies while being brought to Bihar for beaten up in Karnataka and taunted Bihari
पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्रप्रदेश में कथित तौर पर ‘बिहारी’ कहकर की गई मारपीट में गंभीर रूप से घायल गोपालगंज के एक मजदूर की इलाज के लिए बिहार लाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान विशंभरपुर थाना क्षेत्र के तिवारी मटिहनिया गांव निवासी पीर मोहम्मद के 35 वर्षीय पुत्र चांद मोहम्मद के रूप में हुई है। वह पेशे से वेल्डर था और पिछले तीन वर्षों से पुणे में रहकर काम करता था। हाल ही में एक ठेकेदार के जरिए काम के सिलसिले में वह आंध्रप्रदेश गया था।

विज्ञापन


विवाद के बाद स्थानीय लोगों पर बेरहमी से पीटने का आरोप
परिजनों के मुताबिक, आंध्रप्रदेश में किसी बात को लेकर चांद मोहम्मद का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने उसे निशाना बनाया और कथित तौर पर ‘बिहारी’ कहकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। यह घटना आठ सितंबर की रात की बताई जा रही है। मारपीट में चांद मोहम्मद गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत हो गया था।
विज्ञापन


अगले दिन बेहोशी की हालत में मिला, अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना के अगले दिन सुबह पुलिस ने चांद मोहम्मद को बेहोशी की हालत में पाया। इसके बाद उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी आंध्रप्रदेश  पहुंच गए। चांद मोहम्मद की हालत गंभीर होने के कारण परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए बिहार ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव के गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक के चाचा फिरोज आलम ने बताया कि बिहार में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने के कारण चांद मोहम्मद परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दूसरे राज्यों में काम करने को मजबूर था। वह अपने पीछे पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत के बाद परिजनों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


ये भी पढ़ें: बिहार: नालंदा की 40 बेटियां दिखाएंगी साइक्लिंग का दम, 26-27 सितंबर को होगी महिला रोड साइक्लिंग स्टेट लीग

आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों और ग्रामीणों ने आंध्रप्रदेश पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार से उचित मुआवजा देने की भी गुहार लगाई गई है, ताकि चांद मोहम्मद के बच्चों के भरण-पोषण में मदद मिल सके। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed