{"_id":"6a4ded139e8fc4e2100353ca","slug":"former-chief-minister-nitish-kumar-reached-jalalpur-garlanded-the-statue-of-pandit-mahendra-mishra-the-workers-gave-a-grand-welcome-saran-news-c-1-1-noi1370-4478579-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जलालपुर पहुंचे नीतीश कुमार, लोकगायक की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण; कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जलालपुर पहुंचे नीतीश कुमार, लोकगायक की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण; कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
Wed, 08 Jul 2026 02:47 PM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:47 PM IST
सार
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सारण के जलालपुर पहुंचे। उन्होंने महेंद्र चौक पर पंडित महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्थानीय नेताओं से मुलाकात के बाद वह बिना मीडिया से बातचीत किए पटना लौट गए।
विज्ञापन
पंडित महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद नीतीश कुमार ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मंगलवार को सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र के जलालपुर बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने महेंद्र चौक स्थित भोजपुरी लोकगीत और पूर्वी धुनों के अमर रचनाकार तथा स्वतंत्रता सेनानी पंडित महेंद्र मिश्र की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके आगमन को लेकर पहले से व्यापक तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम स्थल पर जदयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और नारेबाजी के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
स्थानीय नेताओं से की मुलाकात
माल्यार्पण के बाद नीतीश कुमार ने कुछ समय तक स्थानीय नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। हालांकि उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की और किसी भी राजनीतिक सवाल पर प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गए।
कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक रणधीर कुमार सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने पंडित महेंद्र मिश्र के साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बम विस्फोट में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम; एटीएस ने शुरू की जांच
विधायक बोले- कार्यकर्ताओं में बढ़ेगा उत्साह
जदयू विधायक रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का यह दौरा मांझी क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के समर्थकों ने भी नारेबाजी की, हालांकि इस पर नीतीश कुमार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।