फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CID to investigate Mokama MLA Anant Singh's case, Gopalganj police submit file bihar news

Bihar News: गोपालगंज आर्म्स एक्ट केस में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, जांच अब CID के हवाले

Fri, 29 May 2026 07:45 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 07:45 PM IST
सार

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज आर्म्स एक्ट मामले में विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
CID to investigate Mokama MLA Anant Singh's case, Gopalganj police submit file bihar news
मोकामा विधायक अनंत सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के गोपालगंज में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की कानूनी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब बिहार सरकार ने केस की गंभीरता को देखते हुए जांच पुलिस से लेकर सीआईडी को सौंप दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोपालगंज पुलिस ने इस केस से जुड़े सभी दस्तावेज और फाइलें बिहार सीआईडी को ट्रांसफर कर दी हैं। अब सीआईडी इस पूरे मामले की नए सिरे से जांच करेगी।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के बाद शुरू हुआ था विवाद
यह पूरा मामला गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, 2 और 3 मई को यहां एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें विधायक अनंत सिंह शामिल होने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम सेमरांव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू राय के यहां आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

इसी कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों द्वारा खुलेआम हथियार लहराने और गानों पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह समेत 9 लोगों पर केस
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मीरगंज थाना पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। पुलिस ने विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत कुल 9 नामजद लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने वीडियो में दिख रहे हथियारों की बैलिस्टिक जांच कराने का फैसला किया। इसके लिए सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर निर्देश दिया गया था कि वे 15 मई तक अपने हथियार और उनके वैध लाइसेंस के साथ जांच प्रक्रिया में शामिल हों।

कोर्ट में चल रही थी कार्रवाई, तभी CID को सौंपी गई जांच
जांच के दौरान पुलिस ने केस को और मजबूत करने के लिए दो नई धाराएं जोड़ने की अनुमति मांगी थी। इसके लिए कोर्ट में आवेदन भी दिया गया था। हालांकि इस आवेदन पर सुनवाई अभी बाकी थी कि सरकार ने अचानक इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच सीआईडी को सौंपने का फैसला कर लिया।
अब सीआईडी की विशेष टीम यह जांच करेगी कि वायरल वीडियो में दिखाए गए हथियार लाइसेंसी थे या अवैध। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि किस परिस्थिति में कानून को ताक पर रखकर हथियारों का प्रदर्शन किया गया।


ये भी पढ़ें: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

30 मई को अग्रिम जमानत पर होगी सुनवाई
इस बीच गोपालगंज की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में 30 मई को अनंत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर अहम सुनवाई होनी है। कानूनी जानकारों का मानना है कि जांच सीआईडी को सौंपे जाने के बाद कोर्ट की कार्यवाही पर भी इसका असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed