फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Questions on law and order in Bihar, teacher shot dead, police engaged in investigation

Bihar: बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल,शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 13 Jul 2025 02:01 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,छपरा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 02:01 PM IST
सार

बिहार के छपरा जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र स्थित बिसाही गांव में अज्ञात अपराधियों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिसाही के प्रधान शिक्षक संतोष राय की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब वह कार से कहीं जा रहे थे।
 

विज्ञापन
Bihar: Questions on law and order in Bihar, teacher shot dead, police engaged in investigation
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात अपराधियों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बिसाही गांव की है, जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिसाही के प्रधान शिक्षक संतोष राय को कार से जाते समय अपराधियों ने गोली मार दी। हमले में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पटना में किसान की हत्या, खेत में काम कर रहे थे, अपराधियों ने मारी गोली
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, शिक्षक संतोष राय किसी निजी कार्य से कार से जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, घायल चालक को प्राथमिक इलाज के बाद पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed