फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime Rural health officer murder in Patna Surendra Kumar Sheikhpura village firing hindi news updates

Bihar Crime News: पटना में किसान की हत्या, खेत में काम कर रहे थे, अपराधियों ने मारी गोली

Sun, 13 Jul 2025 02:58 AM IST
ज्योति भास्कर पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 13 Jul 2025 02:58 AM IST
सार

बिहार में बीते एक हफ्ते के दौरान कई आपराधिक घटनाएं ऐसी हुई हैं, जो प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। ताजा घटनाक्रम में राजधानी पटना में एक ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime Rural health officer murder in Patna Surendra Kumar Sheikhpura village firing hindi news updates
पटना में सुरेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार से एक और दिलदहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। अपराधियों ने राजधानी पटना के पिपरा इलाके में 50 साल के किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। राजधानी पटना में बीते 7-8 दिन में हुई हत्याओं से इतर शनिवार को सीतामढ़ी में भी गोलीमार कर हत्या किए जाने की खबर आई। बिगड़ते माहौल को लेकर विपक्षी राजनीतिक दलों ने पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


अपराधियों ने वारदात को खेत में अंजाम दिया
इस आपराधिक वारदात के संबंध में पुलिस ने बताया कि शनिवार देर शाम शेखपुरा गांव में सुरेंद्र को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर कहा, अपराधियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब कुमार अपने खेत में काम कर रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने खेत में गोली चलने की आवाज सुनी। इस मामले में मसौढ़ी के उप-मंडल अधिकारी (एसडीपीओ-2) कन्हैया सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि 50 वर्षीय सुरेंद्र कुमार बेहोश अवस्था में पड़े हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : एक और कारोबारी की हत्या; इस बार बिहार के सीतामढ़ी शहर में सड़क पर गोली मारी, हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र कुमार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत
एसडीपीओ-2 कन्हैया सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि जब वे मौका-ए-वारदात पर गए, तो अधिकारी गोली लगने से बेहोश पड़े थे। सुरेंद्र कुमार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Gopal Khemka Murder Case: बेऊर जेल में बंद गैंगस्टरों के इशारे पर हत्या; बिहार पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी

बीते दिनों में कई आपराधिक वारदातों के कारण चर्चा में रहा है पटना
गौरतलब है कि यह घटना पिछले सप्ताह रेत कारोबारी की हत्या के बाद हुई है। रेत खनन व्यवसाय से जुड़े 50 वर्षीय व्यक्ति की गुरुवार को पटना के रानीतालाब इलाके में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले विगत 4 जुलाई को भी पटना में ही एक व्यस्त सड़क पर शीर्ष उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या हुई थी।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed