फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News Police got big success in case of extortion in Siwan main accused arrested know whole matter

Bihar News: रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Sat, 26 Apr 2025 08:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 08:23 PM IST
सार

Extortion Case: रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bihar News Police got big success in case of extortion in Siwan main accused arrested know whole matter
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले में लक्ष्मी नर्सिंग होम के मैनेजर को धमकी देकर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में सीवान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 22 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 2:48 बजे, नर्सिंग होम के मैनेजर चंदन कुमार सिंह को अज्ञात अपराधी ने मोबाइल नंबर 9005945009 से कॉल कर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक, सीवान के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना, सीवान के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था।

विज्ञापन


तकनीकी शाखा के सहयोग से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 अप्रैल 2025 को कांड का सफल उद्भेदन कर लिया। इस मामले में मुख्य आरोपी धर्मेंद्र कुमार यादव, पिता अमरनाथ यादव, निवासी मदेशीलापुर, थाना आंदर, जिला सिवान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किया गया वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद किया गया। पूछताछ में धर्मेंद्र ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: संस्थान के दो ब्लॉक का निर्माण पूरा, जून में होगा उद्घाटन, 2 नए कोर्स भी जुड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र कुमार यादव का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें नगर थाना कांड संख्या 287/25, आंदर थाना कांड संख्या 111/25, चकिया थाना कांड संख्या 307/24 और उत्पाद थाना कांड संख्या 676/23 शामिल हैं। इन मामलों में उस पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, आईटी एक्ट, और बिहार मधनिषेध अधिनियम के तहत आरोप दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: उधर पति गया कमाने, इधर पत्नी की लाइफ में आ गया कोई और...12 साल बाद लौटा तो मिली मौत

छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना, सिवान, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, नगर थाना, सिवान, सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। सिवान पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच दहशत का माहौल है, और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई के लिए जांच को और गहरा करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed