{"_id":"680cee099bffc296f0009cd2","slug":"bihar-news-aurangabad-wife-along-with-her-lover-killed-her-husband-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: उधर पति गया कमाने, इधर पत्नी की लाइफ में आ गया कोई और...12 साल बाद लौटा तो मिली मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: उधर पति गया कमाने, इधर पत्नी की लाइफ में आ गया कोई और...12 साल बाद लौटा तो मिली मौत
Sat, 26 Apr 2025 08:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 26 Apr 2025 08:00 PM IST
सार
Wife Murdered Her Husband: एक पत्नी ने प्रेमी से साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। बताया जा रहा है कि पति बाहर कमाने गया था और जब 12 साल बाद लौटा तो उसे मौत नसीब हुई।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई साल पहले पति कमाने हैदराबाद चला गया। पत्नी को उम्मीद थी कि पति बाहर कमाने गया है तो वह कमाई कर रुपये भेजेगा, जिससे घर की माली हालत सुधर जाएगी। लेकिन ठीक इसका उल्टा हुआ। कई साल गुजर गए, लेकिन कमाने गए पति ने सालों साल न पत्नी की कोई खैर खबर ली और न ही रुपये भेजे। इस दौरान साल दो साल बीतने पर पत्नी ने भी पति के बारे में पता कर जानना चाहा कि आखिर वह हैदराबाद में कहां रह रहा है और क्या कर रहा है, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
लिहाजा पत्नी ने दिल में यह मान लिया कि पति गुजर चुका है, तभी तो वह उसे एक फोन तक नहीं कर रहा है। पति का कुछ भी पता नहीं चलने से पत्नी का दिल नहीं लग रहा था और यही वजह रही कि पति की गैर मौजूदगी में वह गांव के एक शख्स को दिल दे बैठी। उस शख्स से वह बेइंतहा मोहब्बत करने लगी और वह उसके घर में ही उसके साथ रहने लगा। उसी प्रेमी ने उसके बच्चों की शादी तक कराई। इस बीच 12 साल बाद पिछले माह पति अचानक से घर लौट आया। घर लौटने पर उसने अपने ही घर में उस शख्स को पत्नी के साथ रहते देखा, जो उसे नागवार गुजरा। पति ने पत्नी के इस अवैध रिश्ते पर आपत्ति जताई। लिहाजा पत्नी ने बेहद खौफनाक कदम उठाया और प्रेमी के साथ मिलकर पति को टांगी से काट कर मौत के घाट उतार दिया और शव को सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 10 रुपये का लालच देकर चचेरे दादा ने पांच साल की पोती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
दरअसल, यह मामला औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र के धुरिया टोले भुईयां बिगहा का है। जानकारी देते हुए औरंगाबाद सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-1 संजय कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि बारूण थानाध्यक्ष रामएकबाल यादव को सूचना मिली कि धुरी भुईयां बिगहा से बाड़ा जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को लेकर आसपास के लोगों का बयान लिया और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान शव की शिनाख्त धुरियां टोले भुईयां दामोदर भुईयां (45) के रूप में की गई। इस दौरान एफएसल की टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य संकलन भी किया। वहीं, मामले को लेकर पुलिस ने मृतक के भाई के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
एसपी ने गठित की एसआईटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में एक एसआइटी गठित की। एसआईटी ने काम शुरू करते ही घटना के छह घंटे के अंदर ही पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी कौशल्या देवी (40) और उसके प्रेमी विजय राम (50) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: शराब माफियाओं ने बौखलाहट में पुलिस थाने पर किया हमला, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल
पत्नी व प्रेमी ने अपराध स्वीकारा
गिरफ्तारी के बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। दोनों ने स्वीकार किया कि दामोदर भुईयां को रास्ते से हटाने के लिए ही साजिश के तहत टांगी से काट कर हत्या कर दी और घटना को आपराधिक करतूत का रूप देने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया। मामले में पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए टांगी को भी बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।