{"_id":"686a95bb37d53529aa0a8685","slug":"bihar-assembly-election-2025-chirag-paswan-announces-to-contest-election-on-243-seats-in-bihar-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: ‘मुझे बिहार आने से रोकने की साजिश जाएगी बेकार’- चिराग ने 243 सीटों पर लड़ने का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: ‘मुझे बिहार आने से रोकने की साजिश जाएगी बेकार’- चिराग ने 243 सीटों पर लड़ने का किया एलान
Sun, 06 Jul 2025 08:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 06 Jul 2025 08:56 PM IST
सार
Bihar Assembly Election 2025: चिराग पासवान ने बगैर किसी का नाम लिए सूबे के मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बिहार आने से रोकने की साजिश की जा रही है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कहा कि चिराग पासवान किसी से डरने वाला नहीं है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के छपरा में आयोजित नव संकल्प महासभा के मंच से लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया। बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए हम लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। एक-एक सीट पर लोजपा (रामविलास) का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने छपरा शहर के राजेंद्र स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
चिराग पासवान के द्वारा बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासत गरमा गई है, क्योंकि चिराग ने छपरा में एक जनसभा के दौरान खुद स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar Election: चिराग पासवान का सारण की धरती से एलान- हां विधानसभा चुनाव लड़ेंगे; डोमिसाइल नीति पर क्या बोले?
विज्ञापन
प्रमंडलीय मुख्यालय स्थित छपरा शहर के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित नव संकल्प महासभा के मंच पर चिराग पासवान ने बगैर किसी का नाम लिए सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बिहार आने से रोकने की साजिश की जा रही है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कहा कि चिराग पासवान किसी से डरने वाला नहीं है।
चिराग पासवान के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में जल्द ही भूचाल आने वाला है, क्योंकि चिराग ने बिहार के सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने के लिए शंखनाद कर दिया है। जिस कारण सारण प्रमंडल से लेकर राजधानी तक हलचल तेज हो गई है। चिराग पासवान के इस बयान से राजग गठबंधन के अंदर मतभेद के संकेत आसानी से देखे जा सकते हैं। चुनावी घोषणा के बाद नव संकल्प महासभा में शामिल होने आए पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।
यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में कानून-व्यवस्था पर चिराग का तीखा हमला, उद्धव-राज ठाकरे की जोड़ी पर कही ऐसी बात; जानें
वहीं, चिराग पासवान आजकल बिहार में लगातार दौरे कर रहे हैं। वह अलग-अलग सामाजिक संगठनों के साथ सभाएं भी कर रहे हैं। फिलहाल केंद्र की राजनीति से इतर बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व चिराग पासवान के द्वारा नालंदा में भव्य रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें कार्यकर्ताओं का जनसमूह उमड़ा था। उसके बाद से लगातार बिहार के विभिन्न जिलों में सियासी दौरे अनवरत जारी हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में मतदाता सूची संशोधन पर राजद सुप्रीम कोर्ट पहुंची, चुनाव आयोग के फैसले को दी चुनौती
गौरतलब है कि चिराग पासवान ने इस दौरान बिहार में हो रहे लगातार हत्याओं को लेकर भी सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चिराग पासवान ने बिहार सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि बिहार में हर तरफ हत्या, लूट और अपहरण जैसे अनेक गंभीर अपराध हो रहे हैं। जिसको लेकर हमें चिंता हो रही है। हम बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट की बात करते हैं तो बिहार में हो रही हत्या और अपहरण जैसे संगीन अपराधों को कैसे सह सकते हैं। इसलिए हम बिहार सरकार से पुरजोर तरीके से मांग करते हैं कि सरकार इन चीजों पर जल्द से जल्द रोक लगाए।