फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025: Chirag Paswan will contest assembly election supports domicile policy in government jobs

Bihar Election: चिराग पासवान का सारण की धरती से एलान- हां विधानसभा चुनाव लड़ेंगे; डोमिसाइल नीति पर क्या बोले?

Sun, 06 Jul 2025 08:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 06 Jul 2025 08:23 PM IST
सार

Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या चिराग पासवान विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? मैं सारण की धरती से एलान करता हूं कि हां, चिराग पासवान चुनाव लड़ेंगे। यह चुनाव बिहार के भविष्य, मेरी मां-बहनों और भाइयों के लिए होगा।

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Chirag Paswan will contest assembly election supports domicile policy in government jobs
9 जून 2024 को केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेते चिराग पासवान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने का एलान कर प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। सारण जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह बिहार के बेहतर भविष्य, युवाओं और राज्य की जनता के लिए चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

 
चिराग ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या चिराग पासवान विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? मैं सारण की धरती से एलान करता हूं कि हां, चिराग पासवान चुनाव लड़ेंगे। यह चुनाव बिहार के भविष्य, मेरी मां-बहनों और भाइयों के लिए होगा। हम एक ऐसा सिस्टम बनाएंगे जो बिहार को सच में विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाएगा। उन्होंने अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के सपनों को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के विजन को जमीन पर उतारने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में मतदाता सूची संशोधन पर राजद सुप्रीम कोर्ट पहुंची, चुनाव आयोग के फैसले को दी चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल नीति की मांग का किया समर्थन
इस मौके पर चिराग पासवान ने एक और बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने बिहार में सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल नीति लागू करने की पुरजोर वकालत की। वे NDA के इकलौते नेता हैं जिन्होंने इस मांग का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं के हक में मैं डोमिसाइल नीति का समर्थन करता हूं। यह नौजवानों की वर्षों से चली आ रही मांग है। वर्ष 2006 में यह नीति लाई गई थी, लेकिन जब विपक्ष सत्ता में आया तो उसे वापस ले लिया गया। आरजेडी और कांग्रेस ने कभी राज्य के युवाओं की भलाई नहीं सोची। चिराग ने यह भी कहा कि अगर विपक्ष सत्ता में आता है तो वे विरासत टैक्स के नाम पर जनता की आधी संपत्ति छीन लेंगे। उन्होंने विपक्षी दलों पर युवाओं को भ्रमित करने का भी आरोप लगाया।

 
नीतीश सरकार पहले ही कर चुकी डोमिसाइल नीति को खारिज
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि राज्य में डोमिसाइल आधारित सरकारी नौकरी की नीति लागू नहीं की जाएगी, क्योंकि यह संविधान के खिलाफ होगा। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पहले ही इस मुद्दे को लेकर बड़ा वादा कर चुके हैं कि यदि उनकी सरकार बनती है तो वे ‘100 प्रतिशत डोमिसाइल’ नीति लागू करेंगे। ऐसे में चिराग पासवान का यह स्टैंड एनडीए में विवाद और मतभेद की नई लकीर खींचता दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें- Bihar: मोहर्रम जुलूस के दौरान महावीर मंदिर चौक पर पथराव, तनाव के बीच मौके पर भारी पुलिस बल तैनात; DM भी पहुंचे
 
90 के दशक को याद दिला विपक्ष पर बोला हमला
अपने भाषण में चिराग पासवान ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग आज बिहार के विकास की बातें कर रहे हैं, वही 90 के दशक में बिहार को बर्बाद कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब जान चुके हैं कि कौन सच में विकास की बात करता है और कौन सत्ता में आकर सिर्फ वादे भूल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed