फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A youth from Taraiya went missing in a sudden landslide in Wayanad, Kerala;

Bihar: रोटी की तलाश में गया था केरल, भूस्खलन में सारण का युवक लापता; परिजनों को सताए जा रही चिंता

Wed, 08 Jul 2026 09:08 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 09:08 PM IST
सार

केरल के वायनाड में भारी बारिश के बीच सड़क निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन में सारण के तरैया निवासी क्रेन चालक मोहम्मद इमरान लापता हो गए। करीब 15 मजदूर मलबे में दबे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, जबकि परिवार गहरे सदमे में है।

विज्ञापन
A youth from Taraiya went missing in a sudden landslide in Wayanad, Kerala;
पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते ग्रामीण

विस्तार

विज्ञापन

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के भटगाई गांव निवासी एक युवक केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन में लापता हो गया है। घटना के बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं मलबे में दबे अन्य मजदूरों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार वायनाड में सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर ढह गया। हादसे के समय क्रेन चालक समेत करीब 15 मजदूर मौके पर मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। लापता लोगों में तरैया के भटगाई गांव निवासी अब्दुल अंसारी के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इमरान भी शामिल हैं। इमरान सड़क निर्माण परियोजना में क्रेन चालक के रूप में कार्यरत थे।

विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली-दरभंगा अकासा एयर की फ्लाइट लगातार दूसरे दिन रद्द, मुंबई से इंडिगो की उड़ान 4 घंटे देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अचानक भूस्खलन हुआ, जिससे कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों को संभलने या सुरक्षित स्थान पर जाने का मौका नहीं मिला। घटना के बाद इमरान के लापता होने की सूचना जैसे ही उनके गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया।

इमरान के पिता अब्दुल अंसारी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी पत्नी शबनम खातून घटना की खबर मिलने के बाद से सदमे में हैं। परिजनों ने बताया कि इमरान की छह माह की एक बेटी है। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह केरल में काम कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील तिवारी, स्थानीय मुखिया ओम प्रकाश राम, उप सरपंच रामनारायण राम, पैक्स अध्यक्ष रणधीर सिंह, चौकीदार हैदर अली समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया।

जनप्रतिनिधियों ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से केरल सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर लापता युवक की जल्द तलाश कराने तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed