फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Truck Loaded With Stone Chips Tries To Run Over Personnel During Vehicle Checking, Breaks Barrier And Flees

बिहार: पुलिस जवानों को कुचलने का प्रयास, बैरियर तोड़कर भागा स्टोन चिप्स लदा ट्रक, 10 KM पीछा कर पकड़ा

Sat, 29 Aug 2026 08:34 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 08:34 AM IST
सार

मुंगेर में शुक्रवार देर रात वाहन जांच के दौरान स्टोन चिप्स लदे ट्रक ने पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज कर बैरियर तोड़ दिया और जांच में जुटे जवानों को कुचलने के प्रयास का आरोप है। ट्रैफिक पुलिस ने करीब 10 किलोमीटर पीछा कर ट्रक को बरियारपुर मोड़ के पास पकड़ लिया, लेकिन उसमें सवार दो लोग फरार हो गए।

विज्ञापन
Truck Loaded With Stone Chips Tries To Run Over Personnel During Vehicle Checking, Breaks Barrier And Flees
वाहन चेकिंग के दौरान जवानों को कुचलने का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में शुक्रवार देर रात वाहन जांच के दौरान पुलिस जवानों की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब स्टोन चिप्स लदे एक ट्रक के चालक ने पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज कर दिया। आरोप है कि चालक ने तेज रफ्तार में बैरियर तोड़ते हुए जांच में जुटे जवानों को कुचलने का प्रयास किया और ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल ट्रक का पीछा शुरू किया और करीब 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद बरियारपुर मोड़ के पास उसे पकड़ लिया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रक में सवार दो लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन

बैरियर तोड़कर तेज रफ्तार में भागा ट्रक

जानकारी के अनुसार, फोरलेन स्थित टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार देर रात पुलिस की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सुल्तानगंज की ओर से आ रहे ट्रक संख्या JH-12-Q-9241 को पुलिस जवानों ने रुकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक, चालक ने ट्रक रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और बैरियर को तोड़ते हुए आगे निकल गया। इस दौरान जांच में जुटे जवानों को कुचलने का प्रयास किए जाने का भी आरोप है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने बरियारपुर और शामपुर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी और खुद भी ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। करीब 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने बरियारपुर मोड़ के पास ट्रक को पकड़ लिया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रक में सवार दो लोग उतरकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक में मिला स्टोन चिप्स, खलासी नहीं दिखा सका ड्राइविंग लाइसेंस

ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पकड़े गए ट्रक की जांच की। ट्रक में स्टोन चिप्स लदा हुआ था। पुलिस ने मौके पर मौजूद खलासी से ड्राइविंग लाइसेंस और स्टोन चिप्स से संबंधित माइनिंग चालान मांगा। खलासी ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। वहीं, खलासी की ओर से दिखाया गया माइनिंग चालान चार दिन पुराना पाया गया। इसके बाद ट्रक में लदे स्टोन चिप्स की वैधता को लेकर पुलिस ने खनन विभाग को सूचना दी।

ट्रक जब्त, खनन विभाग करेगा कागजात की जांच

ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि वाहन जांच के दौरान सुल्तानगंज की ओर से आ रहे ट्रक को रुकने का इशारा किया गया था। चालक ने ट्रक रोकने के बजाय तेज गति से बैरियर तोड़ दिया और जांच में लगे जवानों को कुचलने का प्रयास करते हुए फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर बरियारपुर मोड़ के समीप ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रक से दो लोग उतरकर फरार हो गए।

डीएसपी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और इसकी सूचना खनन निरीक्षक प्रिया कुमारी को दी गई है। घटना की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को भी दी गई है।

खनन निरीक्षक प्रिया कुमारी ने बताया कि ट्रैफिक डीएसपी ने फोन कर ट्रक के पकड़े जाने की सूचना दी है। ट्रक को किस थाने में रखा गया है, इसकी जानकारी लेने के बाद स्टोन चिप्स से संबंधित कागजात और उसकी वैधता की जांच की जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed