{"_id":"584bde7e4f1c1b104f44b327","slug":"robber-killed-security-guard-and-looted-an-atm-in-patna-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना में बदमाशों ने गार्ड की हत्या कर ATM लूटा, गुस्साए भीड़ ने की आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना में बदमाशों ने गार्ड की हत्या कर ATM लूटा, गुस्साए भीड़ ने की आगजनी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Dec 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना शहर के मौर्या लोक कांप्लेक्स स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम पर बीती रात बदमाशों ने लूटने के मकसद से धावा बोल दिया। एटीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड ने जब बदमाशों को लूटने की चुनौती दी तो बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। एटीएम को लूटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया।
सुरक्षा गार्ड की हत्या की खबर सुन स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने गार्ड की लाश को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके चलते वहां जाम लग गया। गुस्साई भीड़ ने आगजनी का भी प्रयास किया हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच हालात को संभाल लिया।
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ से गार्ड के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Patna (Bihar):Man flees after looting Central Bank ATM in Maurya Lok Complex, kills guard. Locals stage protest
— ANI (@ANI_news) December 10, 2016
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ से गार्ड के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन