फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   RLSP President Upendra Kushwaha meets CM NItish Kumar, creates buzz about his return to JDU

नीतीश के दांव से विपक्ष हैरान, अब उपेंद्र कुशवाहा बनेंगे भाजपा-जेडीयू सरकार में मंत्री!

Mon, 01 Feb 2021 08:16 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 01 Feb 2021 08:16 AM IST
विज्ञापन
RLSP President Upendra Kushwaha meets CM NItish Kumar, creates buzz about his return to JDU
सीएम नीतीश कुमार से मिले उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : social media

बिहार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से मिले। बता दें कि बिहार में सरकार बनने के बाद उपेंद्र कुशवाहा दो बार नीतीश कुमार से मुलाकात कर चुके हैं। कल हुई मुलाकात उनकी तीसरी मुलाकात थी।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वो नीतीश कुमार से कभी अलग नहीं हुए थे, बस राजनीतिक विचारधारा अलग थी। इसके अलावा वशिष्ठ नारायण सिंह का कहना है कि उपेंद्र कुशवाहा के आने से जदयू और मजबूत होगी। उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकातों के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी का विलय जदयू में कर सकते हैं। हालांकि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेताओं की ओर से इन दावों को खारिज किया गया है। रविवार को नीतीश कुमार और वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ हुई मुलाकात के बाद यह माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी जदयू में शामिल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों से नीतीश कुमार खासा खुश नहीं है। 2015 में नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव के साथ चुनाव लड़े थे तो उनकी पार्टी को 70 सीटें मिली थीं लेकिन हाल ही में हुए चुनाव में उनकी पार्टी 43 सीटों पर सिमट कर रह गई। यही वजह है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से अपने पुराने समीकरण लव-कुश यानी कुर्मी-कुशवाहा वोट बैंक को मजबूत करने में लग गए हैं।

यही वजह है कि नीतीश कुमार ने पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर इस्तीफा देकर कुर्मी जाति से ताल्लुक रखने वाले आरसीपी सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। इसके बाद दस जनवरी 2021 को नीतीश कुमार ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक में विधानसभा चुनाव हारने वाले उमेश सिंह कुशवाहा को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। 


इसका मतलब यह हुआ कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी में लव-कुश समीकरण के तहत ही राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर चुके हैं। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि जदयू इसी लव-कुश समीकरण के तहत उपेंद्र कुशवाहा को अपने कोटे से बिहार विधान परिषद में भेज सकती है। इसके अलावा सूत्रों ने जानकारी दी कि नीतीश कुमार उन्हें मंत्रिमंडल के विस्तार में जगह भी दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed